
मीनू मुमताज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
मीनू मुमताज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Minoo Mumtaz Ka Nidhan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi Film Industry) को एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज (Minoo Mumtaz) का 79 साल की उम्र में आज यानी 23 अक्टूबर को निधन हो गया है। जिसकी जानकारी उनके भाई अनवर अली (Anwar Ali) ने दी है। उन्होंने बताया कि मीनू ने कनाडा में आखिरी सांस ली है। इसके साथ ही अनवर ने मीनू के प्रशंसकों, फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया को उनके प्यार के लिए आभार जताया है।
26 अप्रैल 1942 को मुंबई में जन्मीं मीनू मुमताज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। मीनू को 1950 और 1960 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में देखा गया, उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज किया।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
