एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी
एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव
कासगंज गंजडुंडवारा की एम्बुलेंस में गीता ने दिया पुत्र को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
कासगंज, 13 अक्टूबर 2021|
जनपद में एम्बुलेंस कर्मी हर मुश्किल वक्त में लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं | सितम्बर व अक्टूबर में एम्वुलेंस कर्मियों ने सात सुरक्षित प्रसव कराए हैं | जनपद में कुल 40एम्बुलेंस है जिसमें 20 एम्बुलेंस 102 की , व 20 एम्बुलेंस 108 की हैं | बीती रात को 10:56 बजे आपात स्थिति में एम्बुलेंस कर्मियों ने एम्बुलेंस में गीता का सुरक्षित एक प्रसव कराया | गीता ने पुत्र को जन्म दिया, दोनों स्वस्थ हैं |
यह जानकारी जनप के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने दी |
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ( ईएमटी) अवनेश यादव और एम्बुलेंस चालक अनुमेश ने बताया कि गीता को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा हुई , तब उनके पास 108 नम्बर पर रात 10:22 बजे के करीब फोन आया | उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई | एम्बुलेंस में ही प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से लगी , | जिसके चलते इएमटी अवनेश यादव व चालक अनुमेश ने सुरक्षित प्रसव कराया |
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में ले जाकर भर्ती कराया |
महिला व प्रसूति रोग स्टॉफ नर्स अनुपम ने बताया कि जच्चा – बच्चा दोनो स्वास्थ्य हैं |
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
