
DEMO PIC
DEMO PIC
जबलपुर। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से मामले सामने आ रहे है। इसी बीच अब शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए है। लोकायुक्त की टीम ने उन्हें 21 हजार रुपए के रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके दो सहयोगियों को भी पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर चोरी मामले और शासकीय मकान खाली न कराने के एवज में संयुक्त संचालक राम मोहन तिवारी ने कर्मचारी अनीसा बेगम से रकम की मांग की थी। इसके बाद कर्मचारी अनीसा बेगम ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और संयुक्त संचालक राम मोहन तिवारी और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
