
रेणुका शहाणे आशुतोष राणा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
रेणुका शहाणे आशुतोष राणा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Renuka Shahane Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) का 07 अक्टूबर को बर्थडे है। रेणुका शहाणे ने सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में भाभी का रोल प्ले किया था। रेणुका शहाणे ने इस फिल्म के जरिए करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। यहीं से रेणुका शहाणे को एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के बाद से रेणुका ने कई फिल्म की जिनमें से ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ और 1996 में आई फिल्म ‘मासूम’ है।
रेणुका शहाणे की फैमिली (Renuka Shahane Family)
अभी फिलहाल रेणुका शहाणे फिल्मों में बहुत कम नजर आ रहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रेणुका शहाणे सभी मुद्दों पर अपनी बात भी रखती हैं। लेकिन आज हम आपको रेणुका शहाणे के बर्थडे पर उनकी प्रोफेशनल लाइफ से हटकर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे। क्या आप जानते हैं कि, रेणुका शहाणे ने दो शादियां की हैं। इस बात से बहुत ही कम लोग ही वाकिफ हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि रेणुका शहाणे की पहली शादी मराठी थियेटर के डायरेक्टर विजय केनकरे (renuka shahane husband first vijay kenkre) से हुई थी। रेणुका शहाणे की ये शादी कुछ साल में ही टूट गई। तो चलिए जानते हैं जानते हैं रेणुका शहाणे की दूसरी शादी के बारें में..
पहली शादी टूटने के बाद अभिनेत्री रेणुका शहाणे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा से शादी कर ली। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी काफी अलग है। इस बात का खुलासा रेणुका शहाणे ने खुद किया। रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की मुलाकात किसी फिल्म से कम नहीं है। इन दोनों जोड़ी की मुलाकात फिल्म मेकर हंसल मेहता की एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई।
रेणुका शहाणे के पति (Renuka Shahane Husband)
इस दौरान रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने एक दूसरे का फोन नबंर लिया और आशुतोष राणा ने उन्हें दीपावली की बधाई देने के लिए पहली बार कॉल किया। फिर क्या था अगली सुबह रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा को कॉल बैक किया। इसके बाद क्या हुआ दोनों ओर से कॉल्स का सिलसिला चलता रहा। फिर एक दिन आशुतोष राणा ने रेणुका शहाणे को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद रेणुका शहाणे तैयार हो गई और साल 2001 में जनम-जनम के लिए एक दूसरे के हो गए। आपको बताते चलें कि रेणुका शहाणे के दो बच्चे हैं। जिनका नाम शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
