
कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)
कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)
Bollywood Controversial Party: बॉलीवुड में वैसे तो आए दिन पार्टियां होती रहती हैं। इन पार्टियों में शराब और ड्रग्स की बातें अक्सर सामने आती हैं। ये हाई प्रोफाइल पार्टियां अपनी उल्टी सीधी हरकतों के लिए हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बॉलीवुड स्टार्स इन पार्टियों में नशा करने के बाद अपनी सुध बुध खो देते हैं और गंदी हरकते करने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसी ही विवादित पार्टियों (Bollywood Controversial Party) के बारें में बताएंगे जो आज भी सुर्खियों में रहती हैं।
कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी
आपको अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी तो याद ही होगी। यह पार्टी भला कौन भूल सकता है। इस पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद से सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कई साल तक बात नहीं हुई। यह विवादित पार्टी उन दिनों खूब सुर्खियों में रही।
करण जौहर की विवादित पार्टी
भला करण जौहर की पार्टी में हुए बवाल को कैसे भूलाया जा सकता है। इस विवादित पार्टी में इस बार शाहरुख खान, ऋतिक रोशन से भीड़ गए थे। कहा जाता है कि करण जौहर की इस पार्टी में दोनों के बीच लड़ाई सिगरेट को लेकर हुई थी।
मीका सिंह बर्थडे पार्टी
सिंगर मीका सिंह की बर्थडे पार्टी आज भी सुर्खियों में रहती है। इस पार्टी में मीका अपने ही बर्थडे के दिन पूरी तरह नशे में धुत थे। नशे में चूर मीका ने सरेआम ड्रामा क्वीन राखी सावंत को पकड़कर किस किया था। यह विवादित पार्टी खूब सुर्खियों में रही। इसके चलते कई सालों तक मीका और राखी के बीच बात नहीं होती थी।
रितेश सिद्धवानी की बवाला पार्टी
रितेश सिद्धवानी की पार्टी आज भी लोगों को याद होगा। इस पार्टी में रवीना टंडन अपने पति की एक्स वाइफ से भीड़ गई थीं। रवीना इस दौरान पूरी तरह से ऑउट ऑफ कंट्रोल हो गई। यह विवादित पार्टी उन दिनों खूब चर्चा में रही।
संजय दत्त की बर्थडे पार्टी
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने बर्थडे पर पार्टी दिया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी स्टार्स शिरकत किए। इस दौरान फराह खान के पति शिरीष कुंदेर और शाहरुख खान के बीच घमासान हो गया। कहा जाता है कि शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ भी जड़ दिया था।
करण जौहर बर्थडे पार्टी
करण जौहर की पार्टी हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बार इस पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के बवाल हुआ था।
करण जौहर की विवादित पार्टी
साल 2019 तो याद ही होगा। यह पार्टी करण जौहर ने अपने घर पर दिया था। इस पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल थे। जिनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पार्टी में ड्रग्स लेने का भी आरोप लगा था। जिसमें विक्की कौशल, दीपिक पादुकोण, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन और जोया अख्तर नजर आई थीं।
आर्यन खान की क्रूज पार्टी
बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की क्रूज पार्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह क्रूज मुंबई से गोवा जा रही थी। जिस पर एनसीबी ने छापा मारा था। जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए। बहरहाल आर्यन खान इन समय NCB की कस्टडी में हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
