
सपना चौधरी के गाने का सीन
सपना चौधरी के गाने का सीन
Sapna Choudhary Ke Gane: सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) अपने यूनिक डांस स्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं, उनके नए पुराने डांस वीडियो वायरल होते हैं। सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Ke Gane ) की बात ही कुछ और होती हैं। पार्टियों की शान बनते जा रहे हैं सपना के गाने। अभी हाल ही में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Haryanvi dancer Sapna Choudhary ) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ‘भूचाल’ (Bhuchal) गाने पर लटके झटके दिखाती नज़र आ रही हैं।
ये उस समय का वीडियो है जब डांसर सपना चौधरी (Dancer Sapna Choudhary) छोटे शहरों में स्टेज पर परफॉर्म किया करती थीं और आज वो बड़े बड़े स्टार्स को टक्कर दिया करती हैं, उनके इस वीडियो पर इस समय 27,141,884 व्यूज हैं। स्टेज पर उनके लटके झटके देख वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इस गाने पर सपना ने जो धमाकेदार डांस दिखाया है, इसके वजह से ही ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आप भी ज़रूर देखें..
सपना चौधरी पर दर्ज केस
वहीं, दूसरी तरफ सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सपना चौधरी पर आरोप मुक्त करने वाली अर्जी खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने सपना चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 12 अक्तूबर का दिन तय किया है। बता दें, साल 2018 में 13 अक्तूबर को किला चौकी के SI फिरोज खान ने सपना चौधरी के साथ रत्नाकर उपाध्याय, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली , अमित पांडे, नवीन शर्मा, जुनैद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । इस दिन सपना चौधरी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से प्रति व्यक्ति 300 रुपए टिकट बेचे जा रह थे । हज़ारों की भीड़ आ चुकी थी लेकिन रात 10 बजे तक भी सपना चौधरी स्टेज पर नहीं दिखी । जिसके बाद हंगामा होने लगा । जिसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
