
बदमाश से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव। (Social Media)
बदमाश से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव। (Social Media)
Shamli News: उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश नीरज घायल हो गया जबकि 2 बदमाश मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश से एक अवैध तमंचा, नगदी, आभूषण व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
आपको बता दें कि मामला जनपद शामली का है जहां पर थानाभवन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थानाभवन क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल कुछ बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं और वह किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसको देखते पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त अभियान शुरू कर दिया। वहीं, थानाभवन थाना क्षेत्र में अहमदपुर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर सवार होकर 3 व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पर सीधा फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मचारी गोली लगने से बाल-बाल बच गए।
शामली में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ @Uppolice #UttarPradeshNews pic.twitter.com/3xr0KekCSz
— Newstrack Uttar Pradesh (@NewstrackUP) September 10, 2021
एक बदमाश हुआ घायल
बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। घटना वाली जगह पर आला अधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुटा है। वहीं, गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जानकारी देकर बताया कि मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ में कहा कि फरार हुए दोनो बदमाशों को ढूंढ़ रही है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
