Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

डेंगू-बुखार से हालत बेकाबू, मरने वालों की संख्या नहीं बता पा रहे है जिला प्रशासन?

Admin
Last updated: सितम्बर 2, 2021 4:36 अपराह्न
By Admin 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेंगू-बुखार से हालत बेकाबू होते जा रहे हैं. गुरुवार सुबह भी 3 बच्चों की मौत हो गई. कोरोना महामारी के लिए बनाए गए अस्पताल के सभी 100 बेड्स भी भर गए हैं. अस्पताल में अभी 325 बच्चे भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पर्याप्त संख्या में बेड्स नहीं होने की वजह से मरीज या तो जमीन पर लेटने के लिए मजबूर हैं या फिर एक बेड पर दो-दो बच्चों को लिटाया जा रहा है. कई दिनों के बाद भी फिलहाल डेंगू और वायरल बुखार पर काबू नहीं पाया जा सका है. प्रशासन ने जितनी मौतों का दावा किया है उससे स्थानीय विधायक आंकड़ा ज्यादा बता रहे हैं.

फिरोजाबाद में बच्चों की मौत के चलते अफरा-तफरी का माहौल है. मृतकों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हुई है. प्रशासनिक आंकड़ों की मानें तो अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि, इलाके के विधायक मनीष असीजा के अनुसार, अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि अब फिरोजाबाद में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था. इसके बाद उन्होंने बताया था कि मृतकों की संख्या 39 हो गई है. वहीं, फिरोजाबाद सदर के विधायक मनीष असीजा ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की संख्या 60 पहुंच गई है. मौत का सही आंकड़ा कोई बताने को तैयार नहीं है. इस मामले में स्वास्थ्य महकमें का कहना है कि उनके पास मृतकों की वही जानकारी है, जोकि मेडिकल कॉलेजों में होती है. उन्होंने बताया कि कई मरीजों का अन्य प्राइवेट अस्पताल या फिर घरों में इलाज चल रहा है. इस वजह से उनकी संख्या उनके पास नहीं है.

अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए बच्चे के परिवार को प्रशासन ने कहा कि वह अपने बच्चे को वापस ले जाएं, लेकिन परिवार वालों का कहना है कि बच्चे को अब भी बुखार है. उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई है. वहीं, अस्पताल में भर्ती एक अन्य बच्चे के पिता ने स्थानीय विधायक से अस्पताल में ही मुलाकात की. रोते हुए उन्होंने बताया कि पत्नी का गहना बेचकर उन्होंने बेच्चे का इलाज करवाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में मरीजों के हालात पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने अफसरों को स्थानीय जरूरत के अनुसार चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है. मरीजों की सुविधा को देखते हुए सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्‍य जरूरतों की तत्‍काल आपूर्ति के निर्देश भी अफसरों को जारी किए हैं. 

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित बिजितेन्द्र कुमार के खाते में 75000 वापस कराई धनराशि
Next Article शराब के नशे में टुन्न Dial 112 के पुलिस, पीड़ित को ही ले जाने लगे थाने, जानें क्या है मामला
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

जर्जर स्कूली बस का फर्श टूटने से नीचे गिरी मासूम, पहिए से कुचलकर हुई मासूम की मौत

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 102 वाहनों का चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन सीज

मार्च 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

ईरान पर अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव; भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिय

मार्च 1, 2026
लेख

होली का रंग रंगीला हास्य फल

फ़रवरी 28, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश पवन कल्लू

फ़रवरी 28, 2026
अपराधमहिला

बेटे की शादी से पहले पिता की होटल में मौत, वजह जान चौंके लोग

फ़रवरी 28, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 27, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जैथरा पुलिस ने कराया करीब 1,18,000 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

फ़रवरी 27, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology