
लखनऊ : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि बेटियों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिये हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने की जरूरत है। कैप्टन मनोज कुमार पांडे यूपी सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुये श्री कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि उन्हे यह जानकर प्रसन्नता हुयी कि यह देश का पहला सैनिक स्कूल है जिसने बेटियों को शिक्षा उपलब्ध कराना शुरू किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश की घोषणा की लेकिन लखनऊ में कैप्टन मनोज पांडे यूपी सैनिक स्कूल तीन साल पहले से ही लड़कियों को प्रवेश दे रहा है। श्री कोविंद ने कहा कि यह देश में पहला सैनिक स्कूल होगा जहां इस साल बेटियां एनडीए की परीक्षा देंगी। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम कर रहा है। हाल ही में गोरखपुर में नये सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया गया। 2021-22 के केन्द्रीय बजट में देश में 100 नये सैनिक स्कूल खोलने की व्यवस्था की गयी है। उन्होने कहा कि मेजर ध्यानचंद,उड़न सिक्ख मिल्खा ंिसह और हाल ही मे नीरज चोपड़ा ने सैन्य भावना का परिचय देते हुये खेल के मैदान पर इतिहास रच दिया। इससे पहले राष्ट्रपति कोंिवद ने छात्र एवं छात्राओं के लिये छात्रावास का शिलान्यास किया। इससे सैनिक स्कूल के छात्रावास की क्षमता 450 से बढ कर 900 हो जायेगी। इसके अलावा उन्होने एक हजार लोगों की क्षमता वाले डा संपूर्णानंद प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
