
युवक के शव को पुलिस कर्मी ले जाते हुए।
युवक के शव को पुलिस कर्मी ले जाते हुए।
MAHOBA NEWS: महोबा शहर के एक होटल के कमरे में एक युवक का नग्न शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के अनुसार महोबा शहर कोतवाली मुख्यालय में संचालित नायाब रेजीडेंसी होटल के रूम नम्बर 112 में युवक का नग्न अवस्था में शव मिला है। बताया जाता है कि गांधीनगर इलाके का निवासी 39 वर्षीय आदेश गुप्ता ने नायाब रेजीडेंसी के होटल में 18 अगस्त को शाम रूम एक दिन के लिए लिया था मगर 2 दिन तक रूम खाली न करने पर आज जब होटल संचालक रूम खाली कराने के लिए रूम पर पहुंचा तो रूम अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक आदेश गुप्ता का शव नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था। संदिग्ध मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का लती था और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वहीं सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच मेंं जुट गई है। साथ में कहा कि युवक की मौत संदिग्ध है शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
