महिला थाने में हादसा: ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत
UP कौशांबी क़े महिला थाने में मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रियंका पहरेदारी ड्यूटी पर तैनात थीं।
बताया जा रहा है कि कुर्सी पर बैठते समय उनकी सरकारी राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है कि राइफल से गोली किन परिस्थितियों में चली।
