थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सोनू पुत्र राजेश निवासी ग्राम नगला कमले थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैथरा पर मुअसं0– 299/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1. सोनू पुत्र राजेश निवासी ग्राम नगला कमले थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी–
1. एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)
