
Mirabai Chanu Birthday: टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वालीं मीराबाई चानू का रविवार को अपना 27वां जन्मदिन है। जन्मदिन पर मीराबाई चानू को पूरे देश से बधाई मिल ही रही है। इस खास मौके पर मीराबाई चानू ने अपने जन्मदिन का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय बाद परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन।
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) August 8, 2021
वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने परिवार के साथ मौजूद हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा और चानू के माता-पिता अपनी बेटी को प्यार से केक खिला रहे हैं। मीराबाई चानू ने पीले रंग का ड्रेस पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत रही हैं।
Birthday celebrations with my family after a long time. pic.twitter.com/bSkLUP9bVR
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) August 8, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
