Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशलेख

आजम की नाराजगी की वजह कहीं रामपुर लोकसभा उप-चुनाव तो नहीं हैं

admin
Last updated: मई 5, 2022 12:20 अपराह्न
By admin 12 Views
Share
8 Min Read
SHARE

 

आजम की नाराजगी की वजह कहीं रामपुर लोकसभा उप-चुनाव तो नहीं हैं

आजम की नाराजगी की वजह कहीं रामपुर लोकसभा उप-चुनाव तो नहीं हैं – संजय सक्सेना, लखनऊ                                  

  उत्तर प्रदेश की रिक्त दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों के लिए के लिए जुलाई में मतदान होना है. इसमें से एक सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दूसरी सीट आजम खान के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है. दोनों ने ही विधायकी का चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अखिलेश यादव जहां आजमगढ़ से सांसद थे वही  आजम खान रामपुर से. आजमगढ़ से डिंपल यादव के चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है, वहीं रामपुर से आजम की जगह कौन चुनाव लड़ेगा? यह तय नहीं हो पा रहा है. वैसे उम्मीद यही थी कि आजम की जगाह उनके किसी पसंद के ही नेता को चुनाव लड़ाया जाएगा, लेकिन आजम ने जिस तरह से अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, उसको देखते हुए कोई भी  विश्वास के साथ यह नहीं कह  सकता है की रामपुर लोकसभा के उपचुनाव के लिए कौन अखिलेश यादव की पसंद बनेगा.राजनीति के गलियारों में चर्चा यह भी है कि आजम की अखिलेश यादव से नाराजगी की असली वजह रामपुर लोकसभा उप चुनाव ही हैं. आजम खान इस समय दबाव की राजनीति कर रहे हैं, वह जानते हैं  कि समाजवादी पार्टी ही नहीं अन्य किसी दल में भी उनके कद का कोई मुस्लिम नेता नहीं है. समाजवादी पार्टी  में आजम के बाद मुस्लिम चेहरे के रूप में संभल के सांसद शफीक उर रहमान बर्क  और मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ही नजर आते हैं. वह भी आजम खान के साथ नजर आ रहे हैं.संभल के सांसद  बर्क भी आजम के सुर में सुर मिलाते हुए अखिलेश को लेकर सख्त बयान दे चुके हैं, जो अखिलेश की परेशानी बढ़ाने के लिए काफी है। वहीं मुरादाबाद से सांसद एस. टी. हसन भी आजम खान प्रकरण से खुश नहीं नजर आ रहे हैं। यह और बात है कि इन दोनों नेताओं का प्रभाव केवल इनके इलाके और जिले तक ही सीमित है। दिग्गज नेता अहमद हसन के निधन और आजम खान की नाराजगी के बाद समाजवादी पार्टी में मुस्लिम लीडरशिप खाली नजर आ रही है।
 प्रदेश में अन्य मुस्लिम नेताओं की बात की जाए तो अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे बाहुबली ही नजर आते हैं,पर योगी सरकार का बुलडोजर चलने के बाद इनकी हैसियत ना के बराबर हो गई है,हालांकि अंसारी फैमिली में अफजाल अंसारी सांसद हैं, जबकि मुख्तार के बेटे अब्बास और बड़े भाई सिगबुतल्लाह के बेटे मन्नू अंसारी इस बार विधायक चुने गए हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद और पीस पार्टी बनाकर सियासक कर रहे डॉक्टर अयूब के सितारे भी गर्दिश में ही नजर आ रहे हैं। वहीं कैराना विधायक नाहिद हसन जेल में हैं.
      खैर, बात मुस्लिम बहुल सीटों की की जाए तो  उत्तर प्रदेश विधान  विधानसभा की 403 सीटों में से करीब 150 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम वोटरों का असर है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा पश्चिमी यूपी में मुसलमान की बड़ी आबादी है। सिर्फ पश्चिमी यूपी में 26.21 फीसदी मुसलमान हैं। पश्चिमी यूपी में 26 जिले आते हैं, जहां विधानसभा की 136 सीटें हैं। जयंत भी आजम खान के परिवार से मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश  में मुस्लिम वोटर्स को साधना चाहते हैं। इसीलिए शिवपाल यादव से लेकर कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी भी आजम पर डोरे डालने में लगी है। ओवैसी सपा से नाराज आजम को खुला निमंत्रण दे चुके हैं.
      लब्बोलुआब यह है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में मुसलमानों की अखिलेश-मुलायम से नाराजगी की वजह से यूपी का सियासी गणित  दिलचस्प हो गया है। आजम के मीडिया सलाहकार शानू ने ईद तक आजम के बाहर आने की उम्मीद जाहिर कर दी है। लेकिन ऐसा हो ना सका. इसी के बाद आजम खान के विधायक पुत्र अब्दुल्ला ने एक ट्वीट करके अखिलेश को खूब खरी खरी सुनाई, गौरतलब हो आजम को एक मुकदमे को छोड़कर  सभी  में जमानत मिल चुकी है. ईद पर आजम के समर्थकों ने अखिलेश को निशाने पर लिया तो  वहीं शिवपाल  यादव का दर्द भी ईद की मुबारकबाद देते समय सामने आ गया. उन्होंने कहा जिसको हमने सीचा उन्होंने ही हमको रौन्द दिया. उधर,रामपुर के गलियारों में जो चर्चा है उसके अनुसार यदि अखिलेश बगावती तेवर दिखा रहे आजम खान को आश्वासन दे दें कि रामपुर लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पसंद का प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा तो आजम की नाराजगी काफी कम हो सकती है.आजम खां के इस्तीफा देने के कारण रामपुर लोकसभा सीट पर जुलाई तक उपचुनाव होना है। आजम खां इस सीट पर अपने परिवार से ही टिकट चाहते हैं। अभी तक अखिलेश ने कोई वादा नहीं किया है कि उनके परिवार से ही किसी को टिकट देंगे। जाहिर सी बात है कि आजम खां अखिलेश से पक्का वादा चाहते हैं और जब तक यह वादा मिल नहीं जाता, उनकी नाराजगी बनी रहेगी।रामपुर से दस बार के एमएलए आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में हैं। वह 2019 में रामपुर से सांसद चुने गए थे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक का चुनाव लड़े। उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि सूबे से सत्ता परिवर्तन होगा और सपा सरकार आने पर आजम को रिहाई होगी। सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की आस भी थी, लेकिन आजम तो चुनाव जीते लेकिन सपा सत्ता में आने से वंचित रह गई।तब माना गया कि समाजवादी पार्टी आजम खान को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाएगी, उसके बाद आजम के ऊपर कानूनी शिकंजा ढीला पड़ जाएगा। इसलिए उन्होंने सांसद का पद भी छोड़ दिया, लेकिन अखिलेश यादव खुद नेता विपक्ष बन गए। इससे आजम समर्थकों मे नाराजगी सामने आई। उनके मीडिया प्रभारी फसाहत शानू ने बाकायदा मीडिया के सामने सपा और अखिलेश पर आजम का साथ नहीं देने का आरोप लगाया। उसके बाद जगह-जगह से आजम की रिहाई की आवाज उठने लगीं। सूबे के कई सपाइयों ने अपने पद से आजम के पक्ष में इस्तीफा दे दिया।
संजय सक्सेना,लखनऊ
  स्वतंत्र पत्रकार

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article योगी सरकार के खिलाफ ललितपुर-चंदौली बनेगा विपक्ष की नई ‘प्रयोगशाला’
Next Article IPL को लेकर ब्रिटेन से साउथ अफ्रीका तक होड़, टूर्नामेंट दिखाने के लिए BCCI की झोली भरने को तैयार विदेशी चैनल!
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअपराध

मौहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

जून 22, 2026
अपराधअलीगढ़

एएसपी एवं एडीएम प्रशासन ने कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अमानक व नकली कीटनाशकों के खिलाफ जागरूकता: ‘ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0’ के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जून 22, 2026
Life Styleअपराध

BSA कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्रवाई

जून 22, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

जून 21, 2026
Life Styleअपराध

अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।