अवैध मीट विक्रेताओं के खोखों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दोपहर जनपद में अवैध रूप से संचालित मीट विक्रेताओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह एवं तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय के नेतृत्व में कासगंज रोड स्थित आईटीआई विद्यालय के आसपास तथा अन्य क्षेत्रों में बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के चल रहे मीट विक्रेताओं के खोखों को बंद कराया गया।
अभियान के दौरान टीम ने पाया कि संबंधित विक्रेता बिना सक्षम अधिकारी/संबंधित विभाग की अनुमति के बगैर सार्वजनिक स्थलों विद्यालय के आसपास अवैध रूप से दुकानें संचालित कर रहे थे, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा था। प्रशासन द्वारा मौके पर ही सभी अवैध खोखों को बन्द कराते हुए संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
इस संबंध में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बिना अनुमति के इस प्रकार से व्यवसाय संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अवैध मीट विक्रेताओं के खोखों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
