मुंबई. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) का खुमार हर जगह छाया हुआ है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इसके डायलॉग और गाने पर झूम रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं है। ‘पुष्पा’ को चाहनेवालों के लिए भोजपुरी गाना आ गया है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा यंग एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Singer) गोलू गोल्ड (Golu Gold) ने बनाया है।
गोलू गोल्ड इन दिनों मस्ती भरे गानों से भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इनके जो भी गाने आए हैं वो सुपरहिट साबित हुए हैं। एक बार फिर से एक गाना लेकर आए हैं वो जिसमें वो ‘पुष्पा’ का फेमस डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ पर अपना गाना लेकर आए हैं जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर कोहराम मचा रहा है।
अल्लू अर्जुन की मूवी का भोजपुरी वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में सिंगर गोलू गोल्ड अपनी को-स्टार नेहा साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को गोलू गोल्ड ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। गाने में गायक कई जगह पर डायलॉग का इस्तेमाल करते नजर आता है। गाना होली को लेकर बनाया गया है। जिसमें पुष्पा के डायलॉग का तड़का लगाकर इसे और जानदार बना दिया गया है। यह भोजपुरी इंडस्ट्री का नया होली सॉन्ग है। जिसे एक महीने पहले ही रिलीज किया गया है।
बता दें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। इसने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कमाई अभी भी जारी है। ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ के क्लब में धासू एंट्री मार ली है। वहीं, साउथ की भाषाओं में इसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म पांच भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
