उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादीशुदा प्रेमिका को जिन्दा जलाने वाले दरिंदे उमेश को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। उमेश का महिला के साथ अफेयर था। 2025 में घटना वाले दिन वह साड़ी पहनकर महिला के घर में घुस गया था। जहाँ उसने विवाहिता को जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतार दिया था। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान में उमेश पर रेप में विफल होने पर आग लगाने की बात बताई थीं। अब अदालत ने उमेश को इस केस में फांसी की सजा सुनाई। मृतका उसकी बहन की देवरानी थीं।
हरियाणा में हुई थीं उम्र कैद…
क़ातिल उमेश ने हरियाणा के हसनपुर में प्रेमिका मधु के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी थीं। हत्या करने के बाद गुप्तांग काटकर लाश को ठिकाने लगाया था।पलवल जिला कोर्ट ने भी हत्या के आरोप में उमेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थीं। अब इस केस में फांसी की सजा हुई।
