जींद के नगूरां गांव में चार दिन पहले मिले अज्ञात शव की वीरवार देर रात पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की पहचान रोहतक रोड जींद निवासी 27 वर्षीय रीना के रूप में हुई है। वहीं, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर रीना की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के बाद हत्या होने का राज खुला है।
इसमें एक बुजुर्ग साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके नजदीक ही एक व्यक्ति और दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति रीना का ससुर सुबे सिंह है और दूसरा व्यक्ति उसका पति संजय है। शव को नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा हुआ है और मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है।
मंगलवार को नगूरां में ग्रामीणों को प्लास्टिक के एक बैग में शव मिला था। कंकाल होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रही थी कि शव पुरुष का है या महिला का। शव का पोस्टमार्टम पीजीआइ खानपुर में कराया गया जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पुष्टि की थी कि शव महिला का है, जिसकी उम्र 25 से 30 के बीच हो सकती है।
उसकी मौत हाल ही में हुई है और शव को जलाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही। मंगलवार को ही रीना के पति संजय ने रीना की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि सोमवार रात को उसकी पत्नी खाना खाकर सोई थी। सुबह छह बजे देखा, तो वो घर पर नहीं थी और वह अपने साथ 50 हजार रुपये लेकर गई है।
पुलिस को उसी समय ये शव रीना का होने का शक हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव महिला का होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रीना का ससुर सुबे सिंह साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को लेकर जाता दिखाई दे रहा है और संजय भी वहीं नजदीक दिखा।
मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले रीना को परेशान करते थे। उन्हीं ने उसकी हत्या की है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।