Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राज्यलेख

परिस्थितियों नहीं परिणामों से परखे जा रहे हैं डॉ.मोहन यादव

admin
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 9:08 अपराह्न
By admin 13 Views
Share
5 Min Read
SHARE

*परिस्थितियों नहीं परिणामों से परखे जा रहे हैं डॉ.मोहन यादव*

(पवन वर्मा – विनायक फीचर्स)
ग्वालियर में 25 दिसंबर को आयोजित हुआ अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट 2025 का मंच औपचारिक भाषणों, निवेश प्रस्तावों और आंकड़ों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा। यह मंच दरअसल भारतीय जनता पार्टी की सत्ता-राजनीति के एक महत्वपूर्ण संदेश का केंद्र बन गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां भाषण में जिस भाषा, जिस संदर्भ और जिस आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उल्लेख किया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन केवल निवेश आकर्षित करने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि मध्यप्रदेश के नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ने का अवसर भी था। शाह ने मोहन यादव के काम को सराहते हुए उन्हें राष्ट्रीय कसौटी पर खड़ा कर दिया है।
अमित शाह ने मंच से यह नहीं कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है या राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इससे एक कदम आगे जाकर कहा कि मोहन यादव के रीजनल समिट का मॉडल अब सभी राज्यों तक पहुंचाया जाएगा। राजनीति की भाषा में यह साधारण वाक्य नहीं है। यह किसी एक योजना या कार्यक्रम की प्रशंसा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली और सोच को राष्ट्रीय मानक घोषित करने जैसा है। जिस क्षण किसी राज्य का मॉडल पूरे देश के लिए उदाहरण बना दिया जाता है, उसी क्षण उस राज्य के मुख्यमंत्री की प्रदेश की बेहतरी की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती हैं।
इस बयान के साथ मोहन यादव केवल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रह जाते, बल्कि वे उस नीति और प्रशासनिक ढांचे का चेहरा बन जाते हैं, जिसकी तुलना अब दूसरे राज्यों से की जाएगी। अब हर रीजनल समिट, हर निवेश बैठक और हर उद्योगिक निर्णय केवल राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखित होगा। अमित शाह ने जानबूझकर यह नहीं कहा कि मध्यप्रदेश अच्छा कर रहा है, बल्कि यह कहा कि मोहन यादव का मॉडल देश अपनाएगा। इस सूक्ष्म अंतर में ही पूरी राजनीति छिपी है।
शाह के भाषण का दूसरा अहम पहलू शिवराज सिंह चौहान से की गई तुलना थी। उन्होंने कहा कि शिवराज के समय यह प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मोहन यादव उससे अधिक ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। सतही तौर पर यह बयान तारीफ जैसा लगता है, लेकिन भाजपा की आंतरिक राजनीति में इसका अर्थ कहीं अधिक गहरा है। शिवराज सिंह चौहान केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री नहीं हैं, वे पार्टी के भीतर एक लंबे समय तक मध्य प्रदेश का चेहरा रहे हैं। उनसे अधिक ऊर्जा की बात करना मोहन यादव को सीधे-सीधे उनके समकक्ष खड़ा करना है।

ग्वालियर के मंच से दिया गया तीसरा बड़ा संदेश था कि गुटबाजी के बीच नेतृत्व की स्पष्टता। मध्यप्रदेश भाजपा पिछले कुछ समय से अंदरूनी खींचतान और गुटीय राजनीति से अछूती नहीं रही है। सिंधिया समर्थक, तोमर समर्थक, शिवराज समर्थक और संगठन के अलग-अलग धड़े,यह सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। ऐसे वातावरण में अमित शाह ने मंच से संकेत दिया कि केंद्रीय नेतृत्व मोहन यादव के साथ खड़ा है। मध्यप्रदेश की राजनीति में यह वाक्य जितना सरल है, उतना ही निर्णायक भी।
इस समर्थन का मतलब यह है कि पार्टी के भीतर अब मुख्यमंत्री के अधिकार और नेतृत्व को लेकर कोई अस्पष्टता नहीं रहेगी। जब केंद्र सार्वजनिक रूप से किसी मुख्यमंत्री के साथ खड़ा होता है, तो यह संदेश माना जाता है कि पूरा समर्थन है, और अब पूरे परिणाम चाहिए।
अमित शाह की राजनीति की विशेषता यही है कि वे किसी नेता को हटाकर नहीं, बल्कि अपेक्षाओं के भार से बांधकर नियंत्रित करते हैं। ग्वालियर में दिया गया बयान इसी रणनीति का हिस्सा है। मोहन यादव को वैधता, संरक्षण और प्रतिष्ठा तीनों एक साथ दी गई । लेकिन उसी क्षण यह भी तय हो गया कि अब उनकी पहचान परिस्थितियों से नहीं, बल्कि परिणामों से हो रही है। अंतत: ग्वालियर का मंच मोहन यादव के लिए प्रशंसा का मंच नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता का मंच था। *(विनायक फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article राजकीय इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया ‘वीर बाल दिवस’, मेधावी छात्र सम्मानित
Next Article राज्यों के निकाय चुनाव परिणामों के संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा 54,907 रुपये की धनराशि पीडिता के खाते में कराई गई वापस

मई 5, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 25,000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

मई 5, 2026
अलीगढ़आगरा

शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-डीएम

मई 5, 2026
अपराधअलीगढ़

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे जुड़ेंगे नागरिक

मई 5, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

मारपीट व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार 

मई 5, 2026
अपराधअलीगढ़

एएसपी ने क्षेत्राधिकारियों के साथ अर्दली रूम व वाहन चोरी, नकबजनी एवं अन्य चोरी से संबंधित अभियोगों के विवेचकों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

मई 5, 2026
अपराधअलीगढ़

जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त शिकंजा: देर रात छापेमारी में डंपर व जेसीबी पकड़ी गई

मई 4, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

पति को शराब में सल्फास पिलाकर मौत के घाट उतारने वाली पत्नी गिरफ्तार 

मई 4, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।