Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशयुवाराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और प्रयागराज में रोजगार मेलों का हुआ आयोजन

admin
Last updated: दिसम्बर 23, 2024 6:10 अपराह्न
By admin 11 Views
Share
11 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में रोजगार मेले के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 71,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

*उत्तर प्रदेश में लखनऊ और प्रयागराज में रोजगार मेलों का हुआ आयोजन*

*लखनऊ में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 1300 युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र*

*ए.आई. और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में रोजगार के अपार अवसर और संभावनाएं- श्री कीर्ति वर्धन सिंह*

- Advertisement -

You Might Also Like

CID में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में सिपाही पति का सरेंडर.. प्रेमिका की चाह व बीमे की रकम हड़पने क़ो ली थी जान
प्रदेश में वाहन फिटनेस सेंटर बने लूट सेंटर…. एटा में भी फिटनेस सेंटर जल्द शुरू होने की कवायद तेज

*देश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रहा है रोजगार–केन्द्रीय , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल*

लखनऊ। 23दिसंबर,2024.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश में 45 स्थानों पर रोजगार मेलों को संबोधित करते हुए सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कल देर रात कुवैत से लौटे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय युवाओं और पेशेवरों के साथ व्यापक चर्चा की और यह बहुत ही सुखद संयोग है कि लौटने के बाद उनका पहला कार्यक्रम देश के युवाओं के साथ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के हजारों युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। आपके वर्षों के सपने पूरे हुए हैं, वर्षों की मेहनत रंग लाई है। 2024 का यह जाने वाला वर्ष आपके लिए नई खुशियां लेकर आए। मैं आप सभी को और आपके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार रोजगार मेलों जैसी पहलों के माध्यम से भारत की युवा प्रतिभाओं के पूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। पिछले 10 वर्षों में, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरियां प्रदान करने के लिए एक ठोस प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज 71,000 से अधिक युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं और यह एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड है। ये नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं और नए भर्ती हुए लोग समर्पण और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर रहे हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश का विकास उसके युवाओं की कड़ी मेहनत, क्षमता और नेतृत्व पर निर्भर करता है। भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि देश की नीतियां और निर्णय अपने प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को सबसे आगे रखा है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। आज, भारतीय युवा नए आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आज स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवा उद्यमियों को एक मजबूत समर्थन प्रणाली का लाभ मिलता है। इसी तरह, खेलों में करियर बनाने वाले युवाओं को विश्वास है कि वे असफल नहीं होंगे क्योंकि अब उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और टूर्नामेंटों का समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव के दौर से गुजर रहा है, मोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। भारत अक्षय ऊर्जा, जैविक खेती, अंतरिक्ष, रक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है, नए अवसरों का सृजन कर रहा है और प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

लखनऊ में सीआरपीएफ ,ग्रुप सेंटर, परिसर बिजनौर में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन और विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बीएसएफ, रेलवे, बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी 1300 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देश के लगभग 1 करोड़ युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त होगा।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 1.3 करोड़ लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि भारतीय कौशल संस्थान में युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों जैसे फैक्ट्री ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स, और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि भारतीय युवाओं को हर दिशा में रोजगार के अवसर मिल सकें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं के तहत भी युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने भारत के सरकारी तंत्र में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए कहा कि विकसित देशों के बीच भी भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा जा रहा है।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकता है कि देश के युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक रूप से सदुपयोग हो, ताकि देश को एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाया जा सके।

वहीं प्रयागराज में भी आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजगार मेले की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में शुरू हुए रोजगार मेले की शुरुआत देश को आगे बढ़ाने की एक यात्रा है। देश में जब रोजगार मेले की शुरुआत हुई तो इस श्रृंखला में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया था और आज लगभग 8 लाख नौकरी दी जा चुकी है और आज देश के 45 स्थानों पर 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने अपना संबोधन देते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे युवक युवतियों से कहा कि देश में एक वह भी दौर था जब किसी भी नौकरी में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से लेकर समापन तक लंबा इंतजार किया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस प्रक्रिया को तेजी करते हुए साल भर के अंदर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। भारत युवा शक्ति पर गौरव करता है, विकसित भारत में युवा शक्ति का अहम योगदान है आगामी 25 वर्षों में इस लक्ष्य को युवा शक्ति के माध्यम से पूरा करेंगे। शिक्षा कौशल एवं योग्यता से युवा आगे बढ़ सकते है।
देश की युवा शक्तिको आगे लाने के लिए वर्ष 2014 से स्टार्टअप बढ़ावा दिया गया जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है। और यह हर क्षेत्र में आगे उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है हम देश में जो भी चीज आयात हो रही थी उसे कम किया गया और घरेलू उत्पाद को बढ़ावा दिया गया है। यह देश के कुल 14 सेक्टरों में हुआ है जिसमें मेडिकल का क्षेत्र अग्रणी है।
देश में महिलाओं को आगे लाने के लिए स्वयं सहायता समूह के जरिए 10 करोड़ महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है। यही नहीं वह अब लखपति दीदी बन कर आगे बढ़ रहीं है। देश में चल रही योजनाओं के जरिए निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। युवा शक्ति को आगे लाने और उनको बढ़ाने के लिए भारत की 20 से अधिक देश में बात चल रही है। प्रधानमंत्री की इंटर्नशिप योजना के तहत देश के 500 अग्रणी कंपनी में उन्हें स्किल सीखने का मौका मिल रहा है। संबोधन में उन्होंने नियुक्ति प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से कहा कि आप नई ऊर्जा से भरे है और आप जिस भी क्षेत्र में जा रहे वहां सीखने की कला को आगे बढ़ा रखे उसे रोके न। आज जो भी व्यक्ति आगे बढ़ने के सपने देख रहा है। उसे सीखने की कोशिश हमेशा करते रहना चाहिए। जिंदगी में हमेशा कुछ नया सीखना है और अपनी क्षमता को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर
सशस्त्र बल एवं अन्य विभागों के चयनित 697 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (507), सशस्त्र सीमा बल (15), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (30), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (41), असम राईफल (40) रेलवे (20), बैंक (22), पोस्ट आफिस (22) अभ्यर्थी शामिल थे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article तस्करी के लिए हाइटेक ड्रोन्स और तकनीक का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशती समारोह के अवसर पर सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10000 नव गठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारम्भ
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया औचक निरीक्षण

दिसम्बर 8, 2025
अलीगढ़आगरा

वामा सारथी के तत्वाधान में “वामा वैलनेस कैंप” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइंस एटा में “होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर” लगाकर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देकर दवाएं वितरित की गईं

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

जनपद में बढ़ती शीतलहर से राहत: जिलाधिकारी के निर्देश पर कंबल वितरण, अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था सुदृढ़

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

दिसम्बर 7, 2025

You May also Like

उत्तर प्रदेशलखनऊ

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के आयोजन के क्रम में वाराणसी में ‘वार्तालाप कार्यक्रम’ (मीडिया कार्यशाला) का किया गया आयोजन

दिसम्बर 7, 2025
उत्तर प्रदेशएटा

बढ़ती शीतलहर से राहत: जिलाधिकारी के निर्देश पर कंबल वितरण, अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था सुदृढ़

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

दिसम्बर 6, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology