Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

बीरभूम हिंसा का मुख्य आरोपी CBI कार्यालय में मृत मिला; परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Admin
Last updated: दिसम्बर 13, 2022 9:18 पूर्वाह्न
By Admin 338 Views
Share
7 Min Read
SHARE

बीते मार्च महीने में टीएमसी नेता भादू शेख़ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बोगतुई गांव में हुई हिंसा और आगज़नी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में बीते चार दिसंबर को मुख्य आरोपी ललन शेख़ को गिरफ़्तार किया गया था, जिसका शव रामपुरहाट स्थित एक अतिथि गृह में बने सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में मिला है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में आगजनी और हिंसा का मुख्य आरोपी रामपुरहाट में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्थापित एक अस्थायी कार्यालय में सोमवार को ‘फंदे से लटकता’ पाया गया. केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

सीबीआई सूत्र ने कहा कि आरोपी का शव कार्यालय के शौचालय में मिला था. एजेंसी ने रामपुरहाट में एक अतिथि गृह में अस्थायी कार्यालय स्थापित किया है. हालांकि, उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी ‘मौत प्रताड़ना से हुई’, जो उसे सीबीआई हिरासत में दी गई थी.

मार्च में स्थानीय तृणमूल नेता भादू शेख की हत्या के बाद हुई इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी. मामले के मुख्य आरोपी ललन शेख को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर एक स्थान से बीते चार दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था.

Contents
बीते मार्च महीने में टीएमसी नेता भादू शेख़ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बोगतुई गांव में हुई हिंसा और आगज़नी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में बीते चार दिसंबर को मुख्य आरोपी ललन शेख़ को गिरफ़्तार किया गया था, जिसका शव रामपुरहाट स्थित एक अतिथि गृह में बने सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में मिला है.भाजपा टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप

हिरासत में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ललन के परिवार ने दावा किया कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने इसके जिम्मेदार अधिकारियों को सजा देने की मांग की. मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन व परिजन सोमवार शाम रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे.

सीबीआई सूत्र ने बताया, ‘बोगतुई हिंसा के मुख्य आरोपी का शव हमारे अस्थायी शिविर, अतिथि गृह के शौचालय में सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे फंदे से लटकता मिला. हमने पुलिस को सूचित कर दिया है और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

21 मार्च 2022 को टीएमसी नियंत्रित बरसाल ग्राम पंचायत के उप-प्रमुख भादू शेख गांव के पास एक बम हमले में मारे गए थे. हत्या के अगले दिन हुई आगजनी और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए थे.

- Advertisement -

You Might Also Like

एसएसपी द्वारा आगरा जोन, आगरा की 18वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता 2026 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ
थाना कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

मामले में सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, स्थानीय टीएमसी नेता अनारुल हुसैन की साजिश के तहत हत्या के बाद जवाबी हमला किया गया, जिसमें कई घरों में आग लगा दी गई, जिसमें कई लोगों की जलकर मौत हो गई थी.

कोलकाता हाईकोर्ट की पीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था. इस घटना की सीबीआई या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिकाओं पर भी अदालत ने स्वत: संज्ञान याचिका के साथ सुनवाई की थी और 24 मार्च को मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था.

ललन को भादू शेख का करीबी माना जाता था. कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई को भादू शेख की हत्या और बोगतुई हिंसा दोनों की जांच करने के लिए कहने के बाद एजेंसी ने 25 मार्च को 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

ललन शेख के परिवार के सदस्यों ने मामले की जांच की मांग करते हुए दावा किया कि सीबीआई हिरासत में शेख को ‘बुरी तरह से पीटा गया.’

ललन की बड़ी बहन ने पत्रकारों से कहा, ‘मेरे भाई को कुछ दिन पहले (जांच के तहत) हमारे गांव लाया गया था. उसने हमें बताया था कि सीबीआई अधिकारी हिरासत में उसकी पिटाई करते हैं. वह मरने से डर रहा था. हम उन सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं, जो मेरे भाई की मौत के लिए जिम्मेदार हैं.

- Advertisement -

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ललन की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है. ललन की चाची समसुनहर बीबी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘सीबीआई कर्मचारियों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो सका. उसे पानी तक नहीं पीने दिया जाता था. हम उसकी हत्या के लिए सीबीआई के लोगों के लिए सजा चाहते हैं.’

गिरफ्तारी के बाद ललन को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें छह दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था. मंगलवार को फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना थी.

सीबीआई की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. संपर्क करने पर बीरभूम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही जांच शुरू की जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘मौत के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. हमें सीबीआई ने सोमवार शाम लगभग 4:40 बजे मौत के बारे में सूचित किया था. हम मामले को देखेंगे.’

भाजपा टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ललन की मौत में भाजपा की संलिप्तता की ओर इशारा करते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘(विपक्ष के नेता) शुभेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले 12 दिसंबर का उल्लेख किया था. क्या यह वही ‘बम’ था, जिसके बारे में वह बात कर रहे थे? यह भाजपा नेता हैं जो भविष्यवाणी करते हैं कि किसे और कब तलब किया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है, लेकिन सवाल उठेंगे, क्योंकि भाजपा एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है. इस घटना की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए.’

भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा, ‘घटना की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या है या साजिश. आखिरकार यह टीएमसी है, जो ललन शेख की मौत से राजनीतिक रूप से लाभान्वित होगी.’

इस बीच ललन की मौत के विरोध में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स के सदस्यों ने कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की बात कही है.

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

TAGGED:indianationalnews
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article India China Controversy : संसद में हंगामा, विपक्ष ने कहा- देश को विश्वास में लेने की ज़रूरत
Next Article पटियाली के पूर्व चेयरमैन के पुत्र और बहु भाजपा में शामिल
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, मानकों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई : अपर जिलाधिकारी

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

महिलाओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ हो समयबद्ध निस्तारण : रेनू गौर

जुलाई 22, 2026
Life Styleअपराध

राशन वितरण में अनियमितता पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित 

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकरौली साइबर क्राइम टीम द्वारा 60,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

जुलाई 22, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

जुलाई 18, 2026
अपराधअलीगढ़

डीएम की पहल से शिकायतों के त्वरित निस्तारण को मिली गति, संपूर्ण समाधान दिवस में घट रही शिकायतों की संख्या

जुलाई 18, 2026
अपराधअलीगढ़

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायजा

जुलाई 18, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।