Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

Meerut : आलू किसानों को लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी और पुलिस सुधार लागू करेंगे-चौधरी जयंत सिंह

Admin
Last updated: अक्टूबर 13, 2021 4:29 अपराह्न
By Admin 14 Views
Share
7 Min Read
SHARE

चौधरी जयंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

चौधरी जयंत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Meerut : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सादाबाद,हाथरस और अगौता,बुलंदशहर में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के आशीर्वाद पथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार को जुमले वाली सरकार बताते हुए चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि कोई ऐसा झूठ नहीं जो इन्होंने बोला ना हो, और कोई ऐसा वादा नहीं जो इन्होंने पूरा किया हो।

Contents
प्रदेश में किसान और गरीब आदमी का बुरा हाललखीमपुर खीरी में इतनी बड़ी घटना भर्तियां अधूरी पड़ी 

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हमारी सरकार आई तो किसानों को 12 हजार रुपये सम्मान निधि दी जाएगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत के डेढ़ गुना के हिसाब से लागू करेंगे।  सादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जयंत सिंह ने गरीबों,किसानों और वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू करने की इच्छा जताई।

प्रदेश में किसान और गरीब आदमी का बुरा हाल

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आलू के किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी घोषित की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़कर अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ प्रति यूनिट तीन किलो आलू भी दिया जाएगा। आलू आधारित उद्योग शुरू किए जाएंगे।आगरा में अनुसंधान केंद्र एवं आलू निर्यात जोन की स्थापना होगी।

सादाबाद में आयोजित रैली में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर गरजते हुए चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान और गरीब आदमी का बुरा हाल है। महंगाई का आलम यह है कि गरीब को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

- Advertisement -

You Might Also Like

ओडिशा से गांजा ला रहे दो गांजा तस्कर 145 किलो, 610 ग्राम गांजा और केंटर सहित गिरफ्तार
सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

देश में सबसे महंगी बिजली हमारे प्रदेश में है, वह भी अब समय से नहीं मिलती। किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर है। लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि मैं जहां जा रहा हूं । अपने किसान भाइयों को उन शहीद किसानों के नाम याद करा रहा हूं ।

ताकि उन्हें ध्यान रहे कि इस सरकार में किसानों पर कैसे जुल्म ढहाए जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री को जिस गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार कराना चाहिए था उसे गिरफ्तार नहीं किया गया ,दिल्ली बुलाया गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने उन्हें अपनी बगल में बैठाया। आशीर्वाद देकर वापस भेज दिया ।

कहा कि अपना काम जारी रखो। कौन सा काम किसानों को कुचलने का। अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने का। एक कानून है यूएपीए जिसमें आतकंवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आज उसी कानून का उपयोग सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को रोकने के लिए करती है। जब से मोदी जी आए हैं 8300 केस यूएपीए के दर्ज हुए हैं। इस कानून का इस्तेमाल उन लोगों के खिलाफ हो रहा है जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं।

लखीमपुर खीरी में इतनी बड़ी घटना 

हाथरस में जिन पत्रकारों ने सरकार की पोल खोली, उनके खिलाफ यह कानून लागू कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मैं पूछता हूं जो किसानों को कुचलने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ यूएपीए के मुकदमे क्यों दर्ज नहीं किए गए। क्या वे आतंकवादी नहीं हैं। यह कड़वी सच्चाई है।

ऐसी क्रूर सोच का एक ही उपाय है, जिस लोकतंत्र के रास्ते आए थे उसी रास्ते इन्हें वापस भेज दिया जाए। प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री हर चीज पर टिप्पणी करते हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्मदिन होगा तो सबसे पहले ट्वीट करेंगे। लेकिन आतंकवादी घटना होगी, तो कोई ट्वीट नहीं होगा। लखीमपुर खीरी में इतनी बड़ी घटना हो गई , उस पर कोई ट्वीट नहीं हुआ। यही सोच बदलनी है।

- Advertisement -

वहीं बुलंदशहर के अगौता में आशीर्वाद पथ यात्रा के अवसर पर मौजूद विशाल जनसभा में चौधरी जयंत सिंह ने जनता से वादा किया कि अगर हमारी सरकार आई तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। आलू किसानों को लागत का डेढ़ गुना के हिसाब से एमएसपी तय कर उसकी कीमत दिलवाई जाएगी।

वादा किया कि सरदार पटेल जी की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र घोषित करेंगे, जिसमें साफ है कि अगर हमारी सरकार आती है तो किसानों की सम्मान निधि जिसे भाजपा सरकार मात्र 6000 रुपये देती है उसे हम 12000 रुपये और सीमांत किसानों को 15000 रुपये देने का काम करेंगे।

भर्तियां अधूरी पड़ी 

वहीं पुलिस की समस्याओं पर जिक्र करते हुए कहा कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रका​श सिंह कमेटी की रिपोर्ट लागू करने के लिए सभी राज्यों से कहा था। हमारी सरकार आती है तो हम उसे लागू करेंगे। जिसमें पुलिसकर्मियों को आठ घंटे की ड्यूटी होगी, अगर ज्यादा ड्यूटी ली जाएगी तो ओवरटाइम देंगे।

चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की कि हमारी सरकार आते ही पुलिसवालों को उनके परिवारों से दूर करने वाली बॉर्डर स्कीम हटाई जाएगी। गृहजनपद के आस-पास के जिलों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो भर्तियां अधूरी पड़ी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के ग्रेडपे और भत्तों में वृद्धि करेंगे। पुलिस थानों में तैनात स्टाफ के दो अलग-अलग विंग बनेगी, एक कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) और दूसरी विंग केवल जांच का काम संभालेगी। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों की दृष्टिगत रखते हुए पुलिस भर्तियों में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Bulandshahr News: जन आशीर्वाद रैली, जाटलैंड में जयंत चौधरी का भव्य स्वागत, भाजपा पर बोला तीखा हमला
Next Article Saharanpur News : मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे ने बड़े भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

वोट चोरों की गद्दी हिलने लगी!

नवम्बर 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल की मासूम की हत्या! पड़ोस में रहने वाली महिला के कमरे से मिली बच्ची की लाश

नवम्बर 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

नवम्बर 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़, घटना से क्षेत्र में आक्रोश

नवम्बर 20, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के आह्वान के साथ लखनऊ में पीएनजीआरबी के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नवम्बर 20, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

नवम्बर 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मतदाता ही राष्ट्र विधाता, प्रत्येक पात्र युवा समय से मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज: डीएम एम. अरुन्मोली

नवम्बर 19, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा का झांसी तबादला, 16 माह बाद एटा से विदाई

नवम्बर 17, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology