Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला बैंककर्मी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में IPS का नाम शामिल

Admin
Last updated: अक्टूबर 30, 2021 7:34 अपराह्न
By Admin 16 Views
Share
6 Min Read
SHARE
महिला बैंककर्मी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में IPS का नाम शामिल

अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर तैनात एक युवती की सुसाइड का मामला गरमाता जा रहा है. युवती की सुसाइड नोट में अपने पूर्व मंगेतर समेत 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है. तो इसी मसले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जांच की मांग की है. वहीं अयोध्या पुलिस रात में ही पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है.

अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक में पब्लिक ऑफिसर के पद पर तैनात एक युवती का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कुंढ़े से लटकता पाया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल की. युवती के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें एक नाम विवेक गुप्ता का भी है जिससे बैंककर्मी युवती की शादी तय हुई थी. लेकिन बाद में टूट गई.
जबकि सुसाइड नोट में बाकी 2 नाम चौंकाने वाले हैं जिसमें पहला नाम आशीष तिवारी एसएसएफ हेड लखनऊ, तो दूसरा नाम अनिल रावत पुलिस फैजाबाद लिखा है. अयोध्या पुलिस ने पूर्व मंगेतर विवेक गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
अखिलेश यादव ने इसी मसले पर ट्वीट करते हुए कहा कि अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की महिला कर्मचारी की आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में जिस प्रकार पुलिस के लोगों पर सीधा आरोप है वो यूपी में बदहाल कानून-व्यवस्था का कड़वा सच है. इसमें सीधे एक आईपीएस अफसर तक का नाम आना बेहद गंभीर मुद्दा है. इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो.
2 दिन से बंद था दरवाजा
अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक में पब्लिक अफसर के पद पर तैनात श्रद्धा गुप्ता का शव शनिवार को उसके कमरे में दुपट्टे से लटकता हुआ पाया गया. 2 दिन से उसके घर का दरवाजा नहीं खुला और फोन भी नहीं उठा तो पड़ोसियों ने मकान मालिक को जानकारी दी और उसने पुलिस को बुलाया.
दरवाजे के ऊपर रोशनदान को तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची तो श्रद्धा कमरे के छज्जे में लगे कुंढे से लटकती मिली. ध्यान देने वाली बात यह रही कि यह छज्जा जमीन से महज 7 फुट ऊपर था और गले में बंधे दुपट्टे के सहारे लटकती हुई श्रद्धा का पैर जमीन पर था और मुड़ा हुआ भी था. ऐसे में आत्महत्या की थ्योरी और हत्या की आशंका के बीच उसकी मौत की मिस्ट्री उलझ कर रह गई है.
सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला उसका सुसाइड नोट है. इसमें 3 नाम लिखे गए हैं और इन्हीं 3 नामों को श्रद्धा ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले विवेक गुप्ता का नाम है जिससे कोविड-19 की पहली लहर से पहले श्रद्धा के साथ शादी तय हुई थी, लेकिन सगाई के पहले श्रद्धा ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ लिया कि लड़के का चाल चलन ठीक नहीं है. जबकि दूसरा नाम आशीष तिवारी का है जो बेहद चौंकाने वाला इसलिए है कि नाम के आगे एसएसएफ हेड लखनऊ लिखा हुआ है तो तीसरा नाम अनिल रावत का है जिसके नाम के आगे पुलिस फैजाबाद लिखा हुआ है.
शादी तय हुई लेकिन टूट गई
श्रद्धा के घरवाले पहले नाम को तो जानते हैं लेकिन बाद के दोनों नामों को साफ तौर पर नहीं जानते हालांकि श्रद्धा के चचेरे भाई दीप का दावा है कि ये तीनों दोस्त हैं और उन्होंने इतना प्रताड़ित किया की उसने आत्महत्या कर ली. पहले शादी तय हुई थी लेकिन बाद में टूट गई
इस मामले में पुलिस के सभी बड़े अफसरों ने घटनास्थल की जांच की और फॉरेंसिक टीम ने भी श्रद्धा के कमरे और घर की गहन जांच की. वीडियोग्राफी के दौरान रोशनदान तोड़कर परिजनों की उपस्थिति में दरवाजा खोला गया तो श्रद्धा का शव दुपट्टे से लटकता हुआ मिला. एसएसपी अयोध्या की मानें तो पोस्टमार्टम के बाद मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी. हालांकि उसकी सुसाइड नोट में लिखे गए नामों को परीक्षण के बाद उनकी भूमिका तय करने की बात उन्होंने कही है.
कुछ लोगों का नाम आया, यह जांच का विषयः SSP
अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक महिला जो एक बैंक में अधिकारी के रूप में कार्यरत थी. वह अपना दरवाजा नहीं खोल रही थी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में जब रोशनदान तोड़कर वीडियोग्राफी कराते हुए अंदर गए और दरवाजा खोला तो दुपट्टे से लटकी हुई बॉडी मिली. बॉडी को नियम के तरीके से पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के माध्यम से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.
उन्होंने कहा कि वहां पर एक नोट मिला है. उस नोट को विधि संगत तरीके से कब्जे में ले लिया है. उसकी जांच कराई जाएगी. उसमें कुछ नाम हैं. कैसे ये नाम है इसमें यह जांच का विषय है. 

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article भारत-मोदी को एक समझने की गलती न करें विपक्ष
Next Article आरोपी ने युवक को नशीली सिगेरट पिलाकर 2 बोलत खून निकाला
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

एसएसपी ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत चल रही डी0वी0/पी0एस0टी0 का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत जनपद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती: औचक निरीक्षण में लिए गए 10 सैंपल

जून 16, 2026
Life Styleअपराध

कुर्क संपत्तियों के प्रबंधन हेतु प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी

जून 16, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द का प्रमुख मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

शहर घर जल योजना की प्रगति की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा:बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

चोरी की घटना के संबंध में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

गंभीर चोट पहुंचाने के मामले से संबंधित एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।