Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘मिसाइल मैन’ अब्दुल कलाम पर सपा का सियासी दांव! मुलायम सिंह का करीबी बताकर वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Admin
Last updated: दिसम्बर 5, 2021 7:34 अपराह्न
By Admin 11 Views
Share
5 Min Read
SHARE
Abdul Kalam

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में भाजपा के खिलाफ एकमात्र विपक्षी पार्टी के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को राजनीतिक मंचों पर अपने आदर्श के तौर पर प्रदर्शित कर रही है. ‘मिसाइल मैन’ के तौर पर मशहूर हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई ‘समाजवादी विजय यात्रा’ के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी विचारधारा के नेताओं आचार्य नरेंद्र देव और राम मनोहर लोहिया की तस्वीरों के साथ लगाई गई. वाहन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की भी तस्वीर है.

Contents
‘सभी विभूतियों का सम्मान करती है सपा’जनता के राष्ट्रपति थे कलामकलाम की तस्वीर का धर्म से लेना देना नहीं

कलाम की तस्वीर को चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किया जाना कोई सामान्य बात नहीं है. हालांकि, समाजवादी पार्टी नेताओं ने उनके चित्र को चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए जाने के औचित्य के पीछे की दलील देते हुए कहा कि कलाम समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीब थे और 2002 में यादव ने ही राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले उनके नाम का प्रस्ताव रखा था.

हालांकि, सपा ने पार्टी के लोकप्रिय मुसलमान नेता आजम खां की कमी की भरपाई करने के लिहाज से कलाम के नाम/तस्वीर के इस्तेमाल से साफ इंकार किया. खां, फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं.

‘सभी विभूतियों का सम्मान करती है सपा’

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका दल सभी महान विभूतियों का सम्मान करता है और समाजवादी यात्रा में देश और समाज को नई दिशा देने वाली ज्यादातर हस्तियों की तस्वीरें शामिल करने का प्रयास किया गया है. चौधरी ने कहा, ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने ही 2002 में राष्ट्रपति पद के लिए कलाम के नाम की सिफारिश की थी.’’

- Advertisement -

You Might Also Like

राजनीतिक दूरी के बावजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की लोकप्रियता का दिखा नज़ारा
अलीगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने ‘मुसलमान चेहरा’ खो देने की बात से इंकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘कलाम की तस्वीर के इस्तेमाल का जाति संप्रदाय से कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह से राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से किया जा रहा है. आजम जी का पार्टी में आज भी वही सम्मान है, जो पहले था.’’

जनता के राष्ट्रपति थे कलाम

सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक अबू आसिम आजमी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक थे और उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ के तौर पर जाना जाता है. जनता में जो सम्मान उन्हें मिला, किसी अन्य राष्ट्रपति को कभी नहीं मिला.

उन्होंने कहा, ‘‘लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं. उनका जन्मदिन मनाते हैं. उनकी उपलब्धियों के बावजूद वह पूरा जीवन बेहद विनम्र/सरल व्यक्ति रहे. यही कारण है कि वह हम सभी को प्रेरित कर रहे हैं.’’ आजमी ने कहा कि अन्य महान विभूतियों के साथ कलाम की तस्वीर लगाने का विचार पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का था.

कलाम की तस्वीर का धर्म से लेना देना नहीं

उन्होंने कलाम की तस्वीर का इस्तेमाल मुसलमानों को रिझाने के लिए किए जाने की बात से भी इंकार किया. आजमी ने कहा, ‘‘नहीं कलाम साहब की तस्वीर का धर्म से कोई लेना देना नहीं है. वह तो अक्सर कहा करते थे कि वह सुबह उठकर वेदों का पाठ करते हैं.

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी ऐसे ही विचार जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में कलाम के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और इसीलिए सपा की यात्राओं में कलाम की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

- Advertisement -

लेकिन भाजपा ने इसे लेकर सपा पर चुटकी ली है. पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्हें (अखिलेश) सदबुद्धि आ गई है और (मुहम्मद अली) जिन्ना के स्थान पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर अन्य नेताओं के साथ उनके रथ पर नजर आ रही है.’’

(इनपुट-भाषा)

Disclaimer: कलप्रिट तहलका ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर भाषा न्यूज एजेंसी द्वारा प्रकाशित की गयी है।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article BSP पोस्टर और बैनरों में दिखाई नहीं दे रहीं, लेकिन बैलट पर दिखाई देगी, 2007 की तरह सभी को चौंकाएगी: सतीश चंद्र मिश्रा
Next Article Uttar Pradesh: आज इस्लाम छोड़ हिंदू बनेंगे वसीम रिजवी, यति नरसिंहानंद ग्रहण कराएंगे हिंदू धर्म
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का जनपद एटा में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न

मई 31, 2026
अपराधअलीगढ़

अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता से पहचान बनाने वाले एआरटीओ शिवम यादव अब होंगे एटा जिले के एआरटीओ

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

संगठित अपराधियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर संपत्ति कुर्की के दिए निर्देश : जिलाधिकारी

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटना पक्षी विहार में होंगे विविध कार्यक्रम

मई 30, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (यूपी) के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

संयुक्त प्रेस क्लब पर राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

मई 30, 2026
अपराधअलीगढ़

त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह ने भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत किया पैदल गश्त

मई 29, 2026
अपराधअलीगढ़

सकीट पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

मई 29, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।