क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सत्येंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामारन जी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सत्येंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनपद एटा में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु शाम 06 बजे से 08 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर को हटवाकर कुल 13 वाहनों के चालान नॉइस पॉल्यूशन में किए गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण न फैलाने हेतु जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा बताया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग आमजन को असुविधा पहुंचाने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देता है, जिसके विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन का प्रयोग न करें।
