ओडिशाराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, 2 डिप्टी CM

ओडिशा में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन चरण माझी को ओडिशा के नए सीएम के रूप में चुना गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणक वर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती परीदा के रूप में राज्य को एक महिला उपमुख्यमंत्री भी मिली है।

मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी, डिप्टी सीएम कणक वर्धन सिंह देव और डिप्टी सीएम प्रवती परीदा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 12 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button