गर्भवती महिला पर गिरी दीवार, नायब तहसीलदार ने भिजवाया सैफई मेडिकल कॉलेज
मैनपुरी (अजय किशोर) करहल के ग्राम तखरऊ में बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे पास बैठी एक गर्भवती महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा।
जानकारी के अनुसार, गांव 28 वर्षीय रूबी पत्नी नीरज कुमार अपने घर में दीवार के पास बैठी थी, उस पर सीमेंट की टीनशेड लगी थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे रूबी उसके नीचे दबकर घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार संतोष कुमार राजोरिया, लेखपाल दिनेश कुमार, कानूनगो रविकांत यादव और करहल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घायल रूबी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी बताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
गर्भवती महिला पर गिरी दीवार, नायब तहसीलदार ने भिजवाया सैफई मेडिकल कॉलेज
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
