एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कराया करीब 34,261 रूपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण।
…………….………………………….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन जी0 के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार अलीगंज हिमांशु पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र अलीगंज कृतार्थ सिंह व थानाध्यक्ष थाना राजा का रामपुर सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 125.5 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 34,261 रूपए का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई।
