Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेखशिक्षा

थोड़ा थोड़ा पढ़ा करो

admin
Last updated: मई 21, 2025 9:22 पूर्वाह्न
By admin 27 Views
Share
5 Min Read
SHARE

थोड़ा थोड़ा पढ़ा करो

 

इन दिनों एक ‘मीम’ हर किसी ने अपने फोन पर देखा होगा । ‘मीम’ का विषय है- बच्ची का फोन से ध्यान भटकाने के लिए बिल्ली लाए, अब बच्ची और बिल्ली दोनों मिल कर फोन देख रहे हैं। यह समस्या सिर्फ बच्चों की नहीं है। इक्कीसवीं सदी अपने फोन पर झुके लोगों की सदी बन चुकी है जिन्हें सिर उठा कर सामने की हकीकत देखने की फुर्सत नहीं है। अखबार से लेकर मुद्रण से जुड़ा हर मंच आशंका जाहिर कर रहा कि इस पेशे में हम कहीं आखिरी पीढ़ी न हों।

किताबें सबसे अच्छी दोस्त हैं, किताबें सबसे अच्छा तोहफा हैं, किताबों की चोरी, चोरी नहीं कही जाती । किताबों के बारे में ये सब अच्छी-अच्छी बातें कहते एक दिन पूरी दुनिया कोरोना विषाणु के संक्रमण का शिकार हो गई। आज लगभग पांच साल बाद कुछ लोगों के लिए तो लगता है कोरोना कभी आया ही नहीं था और कुछ लोगों को लगता है कि 2020 के बाद उन्होंने बहुत कुछ खो दिया। कोरोना काल में तो हमने बहुत कुछ खोया, पर आज सबसे ज्यादा कसक है किताबों के खोने की । ऐसा नहीं है कि कोरोना के बाद छापेखाने बंद हो गए हैं, किताबों का प्रकाशन और खरीद-बिक्री बंद हो गई है। बस अब किताबों को पढ़ने वाले तेजी से कम होते जा रहे हैं। कई घरों में रस्मी तरीके से पहले की तरह किताबें खरीदी जाती हैं, लेकिन पढ़ी नहीं जाती हैं। दिल्ली के खान मार्केट में एक प्रसिद्ध किताब विक्रेता बता रहे थे कि अब लोग अपने घर की साज-सज्जा के हिसाब से किताबें खरीद कर ले जाते हैं। एक ही रंग और आकार की किताबें । किताबें तो अब बाथरूम और रसोईघरों में भी रखी जाती हैं लेकिन सिर्फ सज्जा के दृष्टिकोण से ।

- Advertisement -

You Might Also Like

हत्या के प्रयास में वाँछित एक अभियुक्त अवैध तमंचा सहित किया गया गिरफ्तार
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान तेज

युवा पीढ़ी तर्क दे रही है कि क्या आनलाइन किताबें पढ़ना, पढ़ना नहीं है। बिल्कुल है, अगर सिर्फ आप किताब पढ़ने के किसी मंच पर हैं। वहीं, फोन पर भटकाव इतना होता है कि एक तरफ आप कोई नारीदवादी लेख पढ़ रहे होते हैं, दूसरी तरफ स्त्री – विरोधी ‘रील’ को देख कर हंसने लगते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपनी ताजपोशी के बाद हर किसी पर अपना गुस्सा निकाला लेकिन चीनी कंपनी ‘टिकटाक’ पर मेहरबानी रखी क्योंकि उनके ‘टिकटाक’ पर उनकी दृश्यता सबसे ज्यादा रही। यानी उनकी लोकप्रियता बढ़ाने में ‘टिकटाक’ का अहम योगदान रहा। मुश्किल यह है कि अब सत्ता की भी चाह यही है कि आप पढ़ें कम, देखें ज्यादा। कम पढ़ना और ज्यादा दृश्यता हमारी तर्कशक्ति को प्रभावित करती है। देखने के बाद कुछ चीजों को हम पसंद करते हैं या नापसंद करते हैं। लेकिन उस पर बाद में सोचते नहीं हैं। खास कर इंटरनेट की अति दृश्यता बच्चों की दिमागी क्षमता को प्रभावित कर रही है। बच्चे फोन और टीवी का स्क्रीन देखने वाले एक निष्क्रिय दर्शक बन कर रह जाते हैं ।

कृत्रिम बौद्धिकता के इस युग में सबसे जरूरी यह है कि हम अपनी और अपनी संततियों की कुदरती बौद्धिकता बनाए रखें। हम कुछ सोच-समझ पाएं और चीजों पर सार्थक बहस कर पाएं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अभिभावक भी किताबें पढ़ने की आदत बनाएं। छुट्टी के दिन हर कोई अपनी पसंद के अनुसार कोई किताब पढ़े और घर के बाकी सदस्यों से उसकी चर्चा करे। कोरोना के बाद हुए शोध बताते हैं कि किताबें पढ़ना 68 फीसद तक तनाव कम कर सकता है। स्क्रीन पर ढेर सारे दृश्य, तेज आवाज, तेज रंग सब इतनी तेजी से आते हैं कि हमारा दिमाग अपनी तरफ से सक्रिय नहीं होता। इसके बरक्स शब्दों के लिए आप अपने हिसाब से रंग और आवाज खोजते हैं जो सुकून देते हैं। नियम बनाएं, हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ा करें।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर में 64 पाकिस्तानी सैनिक और अधिकारी मारे गए, भारतीय सेना का बड़ा बयान
Next Article यूपी विकास कार्यों की हकीकत जानने मैदान में उतरे IAS, 75 जिलों में भेजे गए अफसर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

क्षेत्राधिकारी अलीगंज तथा एसडीएम द्वारा कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु अलीगंज सर्किल के काँवड रूट का किया गया भ्रमण, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

जुलाई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जुलाई 14, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

एफएलएन लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें, हर बच्चे को बनाएं निपुण : मुख्य विकास अधिकारी

जुलाई 13, 2026
मनोरंजन

धमाल 4′ ने दूसरे दिन ‘अल्फा’ सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड

जुलाई 12, 2026

You May also Like

अयोध्यालेख

राम मंदिर में चंदा और दान की कथित लूट : संघ के ‘चरित्र निर्माण’ की राजनीति कठघरे में है?

जुलाई 11, 2026
अपराधअलीगढ़

एडीएम प्रशासन एवं एएसपी ने जलेसर में शनि जात को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से शनि जात परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जुलाई 11, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा:20 जुलाई तक ऋण वितरण में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश

जुलाई 9, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जुलाई 9, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।