प्रभारी-सचिव ने वृद्धाश्रम एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एव माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के दिशा-निर्देशन में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी०डि०) / प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को आवासीय वृद्धाश्रम, कासगंज रोड, एटा एवं वन स्टाप सेन्टर, एटा का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रभारी-सचिव द्वारा वद्धाश्रम के समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया गया उपस्थिति पंजीका के अनुसार कुल 16 लोगों के स्टाफ में सभी स्टाफ की उपस्थिति पायी गई। वृद्धजनों की उपस्थिति पंजीका के अनुसार कुल 31 वृद्ध पुरुष एवं 21 वृद्ध महिलाये वृद्धाश्रम में निवासरत है। प्रभारी-सचिव द्वारा आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया तथा सभी वृद्ध लोगों की समस्यायें सुनी गई तथा उनके देखभाल के सारे प्रबंध, खान-पान को लेकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वदध जनों के कर्मों में साफ सफाई के विशेष व्यवस्था कराये जाने हेतु अधीक्षका को निर्देशित किया गया तथा प्रत्येक दिन कक्षों में फिनायल छिड़काव एवं पौछा लगाया जाना सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी०डि०) / प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वन स्टाप सेन्टर, जनपद एटा का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में प्रभारी-सचिव द्वारा वन स्टाप सेन्टर में उपस्थित समस्त कर्मचारियों के बारे में पूँछा एवं उनकी उपस्थिति-पंजिका का निरीक्षण किया। वर्तमान में वन स्टाप सेन्टर में 03 महिलाएँ हैं। इस निरीक्षण में प्रभारी-सचिव महोदय ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी महिला किस समय आई व किस समय गई इसका पूर्ण विवरण आगन्तुक पुस्तिका में दर्ज करें एवं समय-समय पर इसकी आख्या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा को अवगत करायें।
इस निरीक्षण के आयोजन पर वन स्टाप प्रबन्धक जागृति चतुर्वेदी एवं आदि कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
