एसएसपी डॉ0 इलामारन जी ने आगामी “आरक्षी भर्ती परीक्षा” को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न, शुचितापूर्वक एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
