वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा आगरा जोन, आगरा की 18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता 2026 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ, प्रतिभागियों को खेल भावना बनाये रखने की दिलायी गयी शपथ।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. द्वारा आगरा जोन, आगरा की 18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता-2026 का पुलिस लाइंस एटा में फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। यह 03 दिवसीय प्रतियोगिता दिनांक 23.07.2026 से 25.07.2026 तक चलेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा प्रत्येक टीम कमाण्डर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गयी तथा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित कर खेल भावना को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी, इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से न केवल अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है, बल्कि कार्यक्षेत्र के तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। महोदय ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना (Sportsmanship) के साथ खेलने और अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करने की अपील की।
उक्त प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल 08 जनपदों (आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस) की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच जनपद एटा व कासगंज की टीमों के मध्य हुआ, जिसमें जनपद एटा की टीम ने 25-10, 25-6 के स्कोर से जीत हासिल की तथा सेपकटकरा महिला वर्ग का उद्घाटन मैच जनपद कासगंज और फिरोजाबाद की टीमों के मध्य हुआ जिसमें फिरोजाबाद ने 2-0 से जीत हासिल की।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
