Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

उत्सव और आत्ममंथन के बीच आज भी प्रासंगिक है स्वामी विवेकानंद

admin
Last updated: जनवरी 12, 2026 8:57 पूर्वाह्न
By admin 12 Views
Share
6 Min Read
SHARE

स्वामी विवेकानंद जयंती

*उत्सव और आत्ममंथन के बीच आज भी प्रासंगिक है स्वामी विवेकानंद “*

(प्रवीण कक्कड़-विनायक फीचर्स)

पूरा देश 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता है। आज स्वामीजी के बारे में सोचते हुए वर्तमान पीढ़ी को लेकर कई प्रश्न मन में उठते हैं। 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में जिस तरुण संन्यासी ने भारत की आध्यात्मिक गरिमा को विश्व के हृदय तक पहुँचाया था, उनकी स्मृति आज भी हमारी राष्ट्रीय चेतना को गौरवान्वित करती है। लेकिन उत्सव की इस रोशनी के बीच एक धुंधला, पर बेहद जरूरी प्रश्न हमारे सामने खड़ा है क्या हम स्वामीजी के विचारों को जी रहे हैं, या केवल उनकी स्मृति का अनुष्ठान कर रहे हैं?
आज का युवा – जिसे विवेकानंद “राष्ट्र का निर्माता” कहते थे क्या सच में निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, या आधुनिकता की चकाचौंध में अपनी ऊर्जा का विसर्जन कर रहा है? यह समय केवल जयघोष का नहीं, बल्कि गहरे आत्ममंथन का है कि हम अपनी भावी पीढ़ी को केवल ऊँचे सपने थमा रहे हैं या उन्हें उन सपनों तक पहुँचने का सही मार्ग भी दिखा पा रहे हैं।
*क्षमता का नहीं, बल्कि दिशा का संकट*
युवा शक्ति का वर्तमान संकट क्षमता का नहीं, बल्कि दिशा का है। आज के युवा के पास अपार क्षमता है,शिक्षा, तकनीक और अवसर सब कुछ उसके पास है, परंतु ‘दृष्टि’ की कमी सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रही है। स्वामी विवेकानंद ने भीतर सोई हुई शक्तियों को जगाने का आह्वान किया था, लेकिन आज वह शक्ति सोशल मीडिया की आभासी चमक, क्षणिक आकर्षणों और उपभोक्तावादी दौड़ में कहीं खोती जा रही है। विडंबना यह है कि जिस पीढ़ी के पास उंगलियों पर पूरी दुनिया का ज्ञान उपलब्ध है, वही पीढ़ी अपने भीतर के खालीपन को नशे, देर रात की पार्टियों और अनुशासनहीन जीवनशैली से भरने की कोशिश कर रही है। जिसे वे आधुनिकता समझ रहे हैं, वह प्रगति नहीं, बल्कि संस्कारों से कटकर एक लक्ष्यहीन भीड़ का हिस्सा बन जाना है। यही वह ‘मानसिक दरिद्रता’ है, जिसे स्वामी जी ने सांस्कृतिक पतन की संज्ञा दी थी।
*हमारी सामूहिक विफलता*
यहाँ दोष केवल युवाओं का नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा व्यवस्था, परिवार और समाज की सामूहिक विफलता पर भी है। हमने उन्हें ‘सफल’ होने की कला तो सिखाई, पर ‘सार्थक’ होने का विज्ञान नहीं सिखाया। हमने उन्हें गलाकाट प्रतियोगिता की दौड़ में धकेला, पर गिरकर संभलने का आत्मबल नहीं दिया। स्वामी जी ने युवाओं के लिए तीन आधारभूत स्तंभ बताए थे,शक्ति, आत्मविश्वास और चरित्र। आज हमारे पास भौतिक संसाधन तो हैं, पर मानसिक दुर्बलता बढ़ रही हैं,हाथों में डिग्रियाँ तो हैं, पर चरित्र निर्माण की पाठशालाएँ सूनी पड़ी हैं। प्रश्न यह है कि क्या हम केवल उपदेश दे रहे हैं, या अपने उदाहरणों से उन्हें प्रेरित भी कर रहे हैं? समाज को यह समझना होगा कि युवा केवल सलाह से नहीं, बल्कि सही आदर्शों को देखकर बदलते हैं।
*‘उठो, जागो’ आज अधिक प्रासंगिक*
‘उठो, जागो’ स्वामी विवेकानंद का यह मंत्र आज इसलिए और अधिक प्रासंगिक है क्योंकि आज की नींद आँखों की नहीं, बल्कि चेतना की है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को ‘पुरातन’ नहीं, बल्कि ‘अनंत और आधुनिक’ बताया था, एक ऐसी संस्कृति जो समय के साथ स्वयं को परिष्कृत करती है, पर अपने मूल मूल्यों से विचलित नहीं होती। आज जब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी क्रांति के युग में हैं, तब यह समझना आवश्यक है कि तकनीक मात्र एक साधन है, समाधान नहीं। समाधान तो केवल मानवीय मूल्यों और सुदृढ़ चरित्र में ही निहित है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को रचनात्मकता के बजाय व्यर्थ के विवादों, गलत आदतों और दिखावटी आधुनिकता में नष्ट करेंगे, तो ‘जनसांख्यिकीय लाभांश’ का हमारा गौरव ‘जनसांख्यिकीय संकट’ में बदलते देर नहीं लगेगी।
*संवाद की जरूरत*
राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनरुद्धार का दायित्व है। युवाओं को आज कठोर आदेशों की नहीं, बल्कि संवाद की जरूरत है, उन्हें नियमों की बेड़ियों की नहीं, बल्कि सही दिशा की आवश्यकता है। हमें उन्हें यह समझाना होगा कि अनुशासन कोई बंधन नहीं, बल्कि स्वयं पर विजय पाकर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करना है। भारत तभी ‘विश्वगुरु’ बनेगा, जब उसका युवा डिजिटल स्क्रीन के मोहपाश से बाहर निकलकर धरातल की चुनौतियों से टकराएगा और अपने चरित्र की शुचिता से समाज को आलोकित करेगा। अंत में, यह प्रश्न हम सबके लिए है क्या हम अपने युवाओं को केवल एक ‘बाज़ार’ दे रहे हैं या एक संस्कारित राष्ट्र? क्या हम उन्हें सिर्फ सपनों के पंख दे रहे हैं या उन तूफानों से लड़ने का साहस भी, जिनसे टकराकर महापुरुषों का निर्माण होता है? युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की जीवित शक्ति हैं; और जब इस शक्ति का संगम संयम, चरित्र और कर्तव्य से होता है, तभी इतिहास के नए अध्याय लिखे जाते हैं। 

- Advertisement -

You Might Also Like

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ
DSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, संगीन धाराओं में FIR दर्ज: मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article जलेसर पुलिस, स्वाट टीम, इंटेलीजेंस विंग व सर्विलाँस की संयुक्त टीम द्वारा लूट तथा चोरी की पाँच अलग-अलग घटनाओं का खुलासा… पाँच शातिर अन्तर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार
Next Article प्रेमी-प्रेमिका की लड़की के परिजनों ने की पीट-पीटकर हत्या
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

धरना ख़त्म नहीं करा पाए अफसर.. मांग सुनते ही वापस हुए अधिकारी

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

पहली कॉल में अपनापन… फिर शादी का भरोसा और आखिर में हिडन कैमरे का खेल

अगस्त 22, 2026

You May also Like

अपराधमहाराष्ट्र

आई फ़ोन दिलाने की जिद से शुरू हुआ विवाद… और एक ही मिनट में खत्म हो गया पूरा परिवार

अगस्त 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए किसानों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

अगस्त 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

डेढ़ किलोग्राम के विशाल अंडाशय ट्यूमर का मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

अगस्त 19, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 28,035 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

अगस्त 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।