Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राजनीतिराष्ट्रीय

कन्हैया कुमार पर हमला करने वालों ने किया वीडियो जारी, बोले- उसका इलाज कर दिया है

admin
Last updated: मई 18, 2024 11:58 पूर्वाह्न
By admin 4 Views
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को हमला करने और उन पर स्याही फेंकने वाले दोनों आरोपी युवकों ने घटना के बाद एक वीडिया जारी किया, जिसमें उन्होंने इस हरकत को अपनी सफलता की तरह बताया और ऐसा करने की वजह भी बताई।
उन्होंने कहा कि कन्हैया ने भारत के टुकड़े होने की बात कही थी साथ ही अफजल को लेकर भी नारे लगाए थे, इसलिए हमने उसे सबक सिखा दिया। हालांकि इनमें से एक युवक ने यह भी बताया कि इस हरकत के बाद हुई पिटाई में उसका सिर फट गया।

आरोपी युवकों ने जो वीडियो जारी किया, उसमें एक युवक कहता है, ‘जय श्रीराम भाई, जय गौमाता की, जिस कन्हैया ने नारे लगाए थे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, हम दोनों भाइयों ने उसे चांटे से जवाब दिया है। उसकी रैली में हमने उसके मुंह पर स्याही फेंककर और उसके मुंह पर चांटा मारकर उसे जवाब दिया है, कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं। हालांकि जो उसके भक्त थे, उसके सेवकों ने मेरा सिर फाड़ दिया है।’

‘उसका बहुत बढ़िया इलाज कर दिया’

इसके बाद दूसरा युवक कहता है, ‘वो देश को तोड़ने की बात करता है, उसे दिल्ली में भी घुसने नहीं देंगे। ये भारत के सैनिकों को रेपिस्ट बताता है, उसका बहुत बढ़िया इलाज कर दिया है। जो कहा था वो कर दिया। जितने भी जवान हैं, सबका बदला लिया है। आप तक खबर पहुंच जाएगी।’ इसके बाद दोनों युवक कहते हैं, ‘भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, गौमाता की जय, जय श्रीराम।’
आरोपी युवकों की हुई जमकर पिटाई

- Advertisement -

You Might Also Like

राहुल के बयान से बिहार में आया सियासी उबाल! चिराग-तेजस्वी भी कूदे मैदान में,
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के 120 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म पर वायरल

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमले की यह घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई थी, जब वे न्यू उस्मानपुर इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के बाद बाहर आ रहे थे। इस घटना के बाद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने आरोपी युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी युवक का नाम दक्ष चौधरी बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही इसकी एक अन्य तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह दिल्ली उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ एक आयोजन में दिखाई दे रहा है।

कन्हैया ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाए आरोप

अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद कन्हैया कुमार ने इसके पीछे इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सांसद तिवारी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से निराश हैं और इसीलिए उन्होंने उन पर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे।
वहीं एक चुनावी सभा में कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग गुंडे भेज कर उनको और उनके समर्थकों को डराना चाहते हैं, लेकिन इससे वह डरने वाले नहीं हैं। इस कार्रवाई को अमर्यादित करार देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध कीजिए, लेकिन मर्यादा की सीमा मत लांघिए।

इस मामले में AAP पार्षद छाया शर्मा की ओर से की गयी पुलिस शिकायत में उन्होंने बताया, ‘कुछ लोग आए और कन्हैया कुमार के गले में माला डाल दी। माला पहनाने के बाद उन्होंने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी और उनके साथ मारपीट की कोशिश की। जब मैंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया और धमकी दी।’ पुलिस ने कहा, ‘श्रीमती छाया शर्मा की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Sanya Malhotra hot pic: Pundits had predicted about Sanya Malhotra that she would never become an actress, this is how she shone as a star
Next Article तेरी पत्नी बनने से पहले वो मेरी है, गांव आया तो जान से मार दूँगा

Latest Updates

अंतराष्ट्रीयलेख

ईरान-इजरायल संघर्ष: अमेरिकी वर्चस्ववाद और ट्रंप की परमाणु नीति पर सवाल

जून 19, 2025
लेख

पसंद का जीवनसाथी चुनने का अधिकार

जून 19, 2025
लेख

जीवित रहें पुस्तकालय

जून 19, 2025
अलीगढ़उत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सम्पन्न हुआ किसान दिवस

जून 18, 2025

You May also Like

राज्यराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर में 64 पाकिस्तानी सैनिक और अधिकारी मारे गए, भारतीय सेना का बड़ा बयान

मई 20, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

करवट लेगा मौसम, लू से मिलेगी निजात; आज 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी

मई 19, 2025
अंतराष्ट्रीयअपराध

ज्योति की गिरफ्तारी से खुला राज़ अब यूट्यूबर प्रियंका सेनापति जांच एजेंसियों के रडार पर

मई 19, 2025
महिलाराष्ट्रीय

देश को किया शर्मसार, कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मंत्री ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

मई 14, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology