Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधओडिशाराज्य

36 साल की उम्र, 4 साल का करियर, इस IAS ने सजा ली काली कमाई की दुकान

admin
Last updated: जून 10, 2025 9:44 पूर्वाह्न
By admin 40 Views
Share
4 Min Read
SHARE

IAS officer Corruption: ओडिशा में एक IAS अधिकारी की वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई हुई है. रिटायरमेंट से केवल 24 घंटे पहले बैकुंठ नाथ सारंगी के करोड़ों रुपये की काली कमाई का पता चला था लेकिन अब हम जिस भ्रष्ट अधिकारी का डीएनए टेस्ट करने जा रहे हैं, वो IAS बनने के 4 साल के भीतर ही भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया है यानी एक अधिकारी जो सरकारी सिस्टम से रिटायर हो रहा है।

जिंदगी भर भ्रष्टाचार करता है और अंत में पकड़ा जाता है तो दूसरा अधिकारी सरकारी सिस्टम में आते ही भ्रष्टाचार में शामिल हो जाता है।

धीमन चकमा. एक युवा IAS जिसकी उम्र महज 36 साल है, जो दो बार UPSC की अलग-अलग परीक्षाएं पास कर चुका है. त्रिपुरा जैसे राज्य से IAS बनकर देश के लाखों युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत है. जिसे कालाहांडी जैसे अति पिछड़े जिले की तरक्की के लिए भेजा गया था. उसने कालाहांडी में ही ऊपरी कमाई की ATM मशीन खोल दी थी।

2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को सर्तकता विभाग ने ओडिशा में 10 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. धीमन चकमा का करियर केवल 4 साल का है. लेकिन रिश्वत के जरिए कमाई करके धीमन चकमा देश के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों में शामिल हो चुके हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल की मासूम की हत्या! पड़ोस में रहने वाली महिला के कमरे से मिली बच्ची की लाश

IAS धीमन चकमा अभी कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में पोस्टेड हैं. धीमन चकमा ने एक स्थानीय कारोबारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और रिश्वत नहीं देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी थी. रिश्वत की धमकी से परेशान कारोबारी ने सतर्कता विभाग में शिकायत कर दी. इसके बाद जब धीमन चकमा अपने सरकारी आवास पर 10 लाख रुपये के रूप में पहली किस्त ले रहा था उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद विजिलेंस टीम ने उप-कलेक्टर के घर पर भी छापा मारा क्योंकि धीमन चकमा पर कई और लोगों से रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था. छापे के दौरान उसके घर से 47 लाख रुपये बरामद हुए।

देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने के बाद धीमन चकमा ने नैतिकता समाजसेवा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, जिसके पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें धीमन चकमा दावा कर रहे हैं कि वो गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं. नियति का खेल देखिए उन्हें देश के सबसे पिछड़े इलाके कालाहांडी में काम करने का मौका भी मिला. 1996 में केंद्र सरकार ने कालाहांडी को भुखमरी से ग्रस्त 41 जिलों में शामिल किया था. 2006 में देश के सबसे पिछड़े 250 जिलों में कालाहांडी को शामिल किया गया था और आज भी कालाहांडी को विकास से लिए स्पेशल फंड्स दिया जाता है.

सोचिए जरा जिस धीमन चकमा पर कालाहांडी की तरक्की की जिम्मेदारी दी, उस कालाहांडी में धीमन चकमा ने अपनी रिश्वत की दुकान सजा ली. ईमानदारी को अपने नाम के मुताबिक चकमा दे दिया. अगर जांच में धीमन चकमा दोषी साबित होते हैं तो उनके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे बाकी सरकारी अधिकारियों को यह समझ में आ जाए कि सरकारी अधिकारी बनने का मतलब रिश्वत लेने का लाइसेंस मिलना नहीं है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article सुष्मिता सेन ने शाहरुख खान संग याद किया 21 साल पुराना किस्सा
Next Article समीक्षा: “काग़ज़ की नाव” — मासूमियत, कल्पना और संवेदना का सागर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

नवम्बर 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़, घटना से क्षेत्र में आक्रोश

नवम्बर 20, 2026
उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के आह्वान के साथ लखनऊ में पीएनजीआरबी के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नवम्बर 20, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

नवम्बर 19, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

मतदाता ही राष्ट्र विधाता, प्रत्येक पात्र युवा समय से मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज: डीएम एम. अरुन्मोली

नवम्बर 19, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट पुलिस, थाना साइबर एंव साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश

नवम्बर 16, 2026
अलीगढ़आगरा

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

नवम्बर 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

दोस्त के साथ घूमने गई एयर होस्टेस का बेरहमी से क़त्ल..4 साल पहले किया था लव मैरिज, साथ नहीं छोड़ पा रही थी बचपन के दोस्त का

नवम्बर 16, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology