गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने लगया हत्या का आरोप।
एटा । जनपद एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम गोशालपुर में गर्भवती महिला मीनादेवी पत्नी ओमबाबू पुत्री राजवीर सिंह की लगभग 8 माह के गर्भ सहित मौत हो गई।मायके बालो ने ससुरालियों पर घरेलू हिंसा के साथ पिछले 7बर्षो से दहेज की भाग पूरी न होने के कारण मानसिक रूप से उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं, गर्भवती महिला को कुछ खिलाने से उसकी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई,मृतिका के भाई सुभाषचंद्र ने मृतिका के ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि पिछले सात वर्षों से ससुराली जन उसका उत्पीड़न कर रहे थे, कई बार उन्होंने मीना का गर्भ भी गिरवा दिया था।अब संतान पैदा होने की 10 सितंबर डेट थी उससे पहले ही ससुरालियों ने उसका मानसिक तनाव दे रहे थे और ओमबाबू उसका ठीक से इलाज भी नही करा रहे थे, दूसरी शादी करना चाहते थे।
मृतिका के पिता ने थाना मिरहची में तहरीर दी है, पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवो को अपने घर निधौलीकलां ले गए हैं वहाँ आज ही उनका दाह संस्कार होगा।
