एटा। आगरा रोड़ स्थित दीपा शीश गेस्ट हाउस में प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई।
आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पदाधिकारी का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसी माफिया एवं अधिकारी द्वारा संगठन के किसी पदाधिकारी का शोषण किया गया तो इसकी कानूनी लड़ाई को दमदारी के साथ लड़ा जाएगा।
इसके पश्चात संगठन के संस्थापक अध्यक्ष राजबहादुर उपाध्याय ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा पत्रकार हितों एवं पत्रकारों के मुद्दों को पूरी दमदारी से उठाता रहा है और आगे भी पत्रकार हितों के लिए लड़ाई जारी रखेगा, साथ ही संगठन के संस्थापक राजबहादुर उपाध्याय ने प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संपादक रामप्रसाद माथुर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार संपादक रामप्रसाद माथुर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसे पत्रकारों को जोड़ने की जरूरत है जो कि अपनी लेखनी के माध्यम से आज भी पत्रकारिता को जागृत कर रखे हैं ऐसे लोगों को संगठन में जोड़कर संगठन को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
साथ ही संगठन द्वारा जो उत्तरदायित्व दिया गया है उसका बखूबी पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सचिव हुतेन्द्र पाल सिंह जादौन, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रिषभ दीक्षित आगरा, अमित चौहान फिरोजाबाद, प्रवीन पाठक, उप संपादक अमित माथुर, संदीप दीक्षित, करन सिंह, ज्ञानेश कुमार, मुकेश माथुर, सुनील कुमार,अन्जू यादव, तुर्रम सिंह, अश्वनी कुमार यादव, अजय यादव के अलावा बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार संपादक रामप्रसाद माथुर प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
