Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
तेलंगानाराज्य

तेलंगाना सरकार किसान और दलित विरोधी: शाह

admin
Last updated: अगस्त 22, 2022 12:29 पूर्वाह्न
By admin 21 Views
Share
6 Min Read
SHARE

हैदराबाद, 22 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार किसान और दलित विरोधी है जो राज्य के किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने का ‘‘पाप’’ कर रही है उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र की ओर से दो लाख करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा हुआ है। हैदराबाद से करीब 85 किलोमीटर दूर स्थित मुनुगोडे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव नीत सरकार किसानों को प्रधानमंत्री बीमा योजना से दूर रखकर ‘‘पाप’’ कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाती है तो किसानों से धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी। धान खरीद के मुद्दे का संदर्भ देते हुए शाह ने कहा, ‘‘टीआरएस सरकार किसानों की दुश्मन है।’’ टीआरएस के चुनावी वादों को रेखांकित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केसीआर दलितों को तीन एकड़ जमीन और दो शयनकक्ष का मकान व बेरोजगारों को तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने में असफल हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘घर तो छोड़िए, आप (केसीआर) तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे शौचालय की राह में भी बाधा खड़ी कर रहे हैं।’’ शाह ने कहा कि चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने पूर्व में कहा था कि अगर टीआरएस सत्ता में आती है तो दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन अब अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो उनके बेटे मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या किसी दलित को ‘दलित बंधु’ योजना का लाभ मिल रहा है जिसके तहत राज्य सरकार ने आवेदक को इच्छानुसार कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये देने की बात कही थी।

शाह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा दो लाख करोड़ रुपये की मदद के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा है। मैं वादा करता हूं कि अगर राजगोपाल रेड्डी (मुनुगोडे उपचुनाव में संभावित भाजपा प्रत्याशी) और भाजपा (अगले विधानसभा चुनाव में) जीतते हैं तो तेलंगाना भी देश के अन्य किसी राज्य की तरह विकसित होगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन के दामों में दो बार कटौती की, लेकिन तेलंगाना सरकार ने वैट (मूल्य वर्धित कर) घटाने की कोई चिंता नहीं की जिसकी वजह से तेलंगाना, देश में सबसे महंगे पेट्रोल और डीजल वाला स्थान बन गया है।

- Advertisement -

You Might Also Like

एसएसपी द्वारा आगरा जोन, आगरा की 18वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता 2026 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ
थाना कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

शाह ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार वादे के बावजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के ‘‘भय’’ के कारण 17 सितंबर को ‘मुक्ति दिवस’ नहीं मना रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो इस दिन को मनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना केसीआर परिवार के लिए एटीएम मशीन बन गई है। उन्होंने कहा कि2014 से तेलंगाना में शिक्षकों की भर्तियाँ बंद हैं और भर्ती अगर चालू है तो सिर्फ केसीआर के परिवार के लिए चालू है, बाकी तेलंगाना के युवाओं के लिए कोई भर्ती नहीं है।

इस जनसभा को केंद्रीय पयर्टन मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य ने भी संबोधित किया। विधायक पद से इस्तीफा देने वाले मुनुगोडे से निवर्तमान विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने इस जनसभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शाह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के बिजली मंत्री जी.जगदीश रेड्डी ने कहा कि उनका बयान केंद्रीय गृह मंत्री जैसा नहीं है क्योंकि उन्होंने एक बूथ स्तर के नेता की तरह बात की और इससे ज्यादा कुछ नहीं। रेड्डी ने सवांददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘जब पेट्रोल की कीमतों की बात आती है, तो यह एक चोर द्वारा दूसरे चोर पर चिल्लाने जैसा है।

मुझे नहीं पता कि उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों का उल्लेख क्यों नहीं किया। उन्हें इस बारे में भी बोलना चाहिए था। उनका भाषण झूठ और ईर्ष्या से भरा हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि शाह ने केसीआर द्वारा शनिवार को मुनुगोडे में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। रेड्डी ने दावा किया कि राज्य सरकार किसानों के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन बीमा नीति लागू कर रही है जिसके तहत एक लाख से अधिक किसानों को बीमा राशि का भुगतान किया गया।

अमित शाह रविवार दोपहर बाद हैदराबाद पहुंचे और उन्होंने उज्जैनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोकप्रिय अभिनेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के पोते जूनियर एनटीआर के भी रविवार रात शाह से मिलने का कार्यक्रम है। अब तक इस मुलाकात का एजेंडा स्पष्ट नहीं है। जूनियर एनटीआर की हाल में फिल्म ‘आरआरआर’ प्रदर्शित हुई थी जो सुपरहिट साबित हुई।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article UPI पेमेंट पर शुल्क लगेगा या नहीं? GoI के वित्त मंत्रालय ने किया ट्वीट, आप भी जानिए
Next Article जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, परिषद की बैठक 3-4 सितंबर को पटना में
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, मानकों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई : अपर जिलाधिकारी

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

महिलाओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ हो समयबद्ध निस्तारण : रेनू गौर

जुलाई 22, 2026
Life Styleअपराध

राशन वितरण में अनियमितता पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित 

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकरौली साइबर क्राइम टीम द्वारा 60,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

जुलाई 22, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

जुलाई 22, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

जुलाई 18, 2026
अपराधअलीगढ़

डीएम की पहल से शिकायतों के त्वरित निस्तारण को मिली गति, संपूर्ण समाधान दिवस में घट रही शिकायतों की संख्या

जुलाई 18, 2026
अपराधअलीगढ़

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायजा

जुलाई 18, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।