
राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक हालात को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है. कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ आज केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया. पीएम आवास के घेराव और राष्ट्रपति भवन तक मार्च का कार्यक्रम तय किया था. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश को तबाह और बर्बाद कांग्रेस ने किया है. कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश में हिटलर की तरह शासन किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को गांधी परिवार से खतरा पैदा हुआ है.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
