Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

विपक्ष साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की रच रहा है साजिश : डॉ. दिनेश शर्मा

Admin
Last updated: फ़रवरी 13, 2022 7:10 अपराह्न
By Admin 11 Views
Share
7 Min Read
SHARE

up-election-2022cm-yogipm-modibjpsamajwadi-partyup

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  डा दिनेश शर्मा ने आज लखनऊ में सरोजनी नगर, पश्चिम, मध्य एवं उत्तर विधानसभाओ में आयोजित ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव मे  भारतीय जनता पार्टी रिकार्डतोड़ प्रदर्शन करेगी । विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका कहना था कि पहले चरण के  मतदान वाले क्षेत्रों की जब मशीने खुलेंगी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की भारी जीत से विपक्ष के होश  उड़ जाएंगे।

लखनऊ की चार विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियो  के पक्ष में चुनाव प्रचार  तथा पार्टी के प्रदेश कार्यालय  पर प्रेस वार्ता  के दौरान उन्होंने कहा कि हार के अंदेशे से विपक्षी दलों में बौखलाहट बढ़ने लगी है । इसका असर उनकी भाषा में भी आने लगा है । वे भाजपा के मुख्यमंत्री व नेताओं के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग करने पर उतर आएं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उनकी जो कुछ आशा थी वह चकनाचूर हो गई है।

 

- Advertisement -

You Might Also Like

ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
होली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, विद्युत विभाग ने कसी कमर; कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

उन्होंने कहा कि इनमें से एक दल ऐसा है जिसने अपनी सरकार के रहते पुरानी पेशन की जगह नई पेंशन लागू की थी। अब वे  ही वोट  की खातिर पुनः लागू करने का झुनझुना दिखा रहे है। उन्होेंने कहा कि इन सरकारों ने तो नयी पेंशन में जो सरकारी अंशदान जमा करना था। उसे भी नही जमा किया । उस अंशदान को भाजपा की सरकार ने ही जमा किया । नयी पेंशन के प्राविधान में सरकार लगातार सुधार कर पुरानी पेंशन के बेहतर विकल्प सम्मिलित कर रही है ।

पिछले पांच साल के विकास कार्यों को गिनाते हुए शर्मा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास का वह दौर है जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रदेश में तीन स्थानों पर अन्तरराष्ट्रीय  हवाई अड्डे  संचालित हो रहे हैं। 22 हवाई अड्डों को मंजूरी मिल गई है 14 हवाई अड्डा क्रियाशील हो चुके हैं । 5 एक्सप्रेस वे बन रहे है।इस नये उत्तर प्रदेश की शिल्पकार  मोदी और योगी सरकार है।
डा शर्मा ने कहा कि एक पार्टी तो ऐसी थी जिसने जनता से किये गए वायदे तोड़ने का रेकार्ड बनाया है। समाजवादी पार्टी ने 2012 में 27 लाख लोगों से मुफ्त मकान देने के नाम पर फार्म भरवाए थे पर वे जब सत्ता में आये तो कुछ हजार मकान देने में भी छींके आ गई।

इसके विपरीत मोदी योगी सरकार ने पिछले पांच साल में 43 लाख लोगों के लिए आशियाने का निर्माण कराया है। उनका कहना था कि यह बुनियादी अन्तर है जो भारतीय जनता पार्टी को दूसरे दलों से अलग करता है। समाजवादी पार्टी जिसने  अपने शासनकाल में प्रदेश के लोगों को अंधेरे में रखने का पाप किया था वह अब बड़ी बेशर्मी के साथ मुफ्त में बिजली देने की बात कर रहे हैं। जनता ने उनके हवा हवाई मकान देखे थे और अब वे उनके फ्री बिजली के झांसे में आनेवाले नही हैं। वह भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान करके  उन्हें करेन्ट जरूर लगानेवाली है। विपक्ष कुर्सी के लिए इस कदर लालायित है कि यदि आज  उनसे आसमान के तारे तोड़कर लाने को कहा जाय तो वह उसे भी लाने के लिए हामी भर देगा।यह उनकी हताशा का परिचायक है।

क्षेत्रवाद, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद के विरोधी दलों के झांसे में न आने की अपील करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश रच रहा है। भाजपा किसी वाद में नही पड़ंती है । सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर साथ चलती है।
उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास की सुगन्ध का आनन्द ले चुकी है और अब यह अपराध, माफियाराज, गुंडागर्दी की दुर्गन्ध को बर्दास्त करने को तैयार नही है।

यह चुनाव सुशासन और कुशासन के बीच का चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी सुशासन का प्रतीक है। इस बार पार्टी के पक्ष में पिछली बार से भी अधिक अन्डरकरेन्ट है। वास्तव में यह अन्डरकरेन्ट से भी बढ़कर हाई वोल्टेज करेन्ट है जिसका जोर का झटका विपक्ष को लगेगा। भाजपा अपना पिछला रेकार्ड भी तोड देगी तथा सपा ,बसपा और कांग्रेस मिलकर भी तीन अंकों तक नही पहुंच पाएंगे। उनका कहना था कि दस मार्च को भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम बनाने के संकल्प का सूर्योदय होगा तथा दंगा, भ्रष्टाचार , अपराधवाद, हत्या, लूट डकैती की भावना का सूर्यास्त होगा।

- Advertisement -

डा शर्मा ने कहा कि इस बार के पहले चरण के मतदान में एक नया तरीका देखने को मिला है जहां पर गठबंधन के किसी एक दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है तो वहां पर गठबन्धन के दूसरे दल के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया है।यह ट्रेंन्ड आगे और तेज होनेवाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता उसे अन्य दलों से अलग बनाता है। आज भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ रहा है और जब भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है तो उसके आगे धनबल, बाहुबल जैसे बल निरर्थक साबित होते हैं। उनका कहना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर पहुंचा है और विपक्ष के परंपरागत मतदाताओं में भी सेंध लग चुकी है। अब कोई भइया जी या बहन जी का वोटर नही बचा है। जरूरत इस बात की है कि हर वोटर तक पहुंचकर उसे भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाय।कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी योगी के प्रतिनिधि के रूप में घर घर जांय और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। सभा में मंत्री महेंद्र सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजीव मिश्रा, मुकेश शर्मा ,रामकृष्ण यादव, अभिषेक खरे, अनुराग मिश्रा ,रजनीश गुप्ता, नीरज बोरा ,अंजनी श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव ,विपिन सोनकर, नीरज सक्सेना, सुरेश मिश्रा ,लल्लू आदि उपस्थित थे।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
Next Article IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी में दुर्भाग्यशाली रहे ये बड़े प्लेयर, रैना सहित इन पर किसी ने नहीं जताया भरोसा
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहट BLO अखिलेश कुमार ने फांसी लगाकर दी जान

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

जर्जर स्कूली बस का फर्श टूटने से नीचे गिरी मासूम, पहिए से कुचलकर हुई मासूम की मौत

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 102 वाहनों का चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन सीज

मार्च 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

ईरान पर अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव; भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिय

मार्च 1, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश पवन कल्लू

फ़रवरी 28, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 27, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जैथरा पुलिस ने कराया करीब 1,18,000 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

फ़रवरी 27, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के कायमगंज में डबल मर्डर से सनसनी, वृद्ध दम्पति की हत्या से दहला इलाका

फ़रवरी 27, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology