मुंबई. सुर कोकिला मशहूर गायिका लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अभी भी आइसीयू वार्ड में हैं। उनके सेहत में हल्का सुधार आया है। दिग्गज गायिका को कोविड 19 (Covid 19) संक्रमण और निमोनिया के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले वो वेंटिलेटर पर थी। लेकिन दो दिन वेंटिलेटर के बिना हैं।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीक समधानी ने बताया कि दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की हेल्थ में थोड़ा सुधार हुआ है। दो दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था। वह आईसीयू में अभी भी ऑब्जर्वेशन में हैं।
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 27, 2022
गायिका के सेहत में सुधार के संकेत
इससे पहले, यह बताया गया था कि गायिका को एक्सट्यूबेशन (इनवेसिव वेंटिलेटर से दूर) का ट्रायल किया था। लता जी की घनिष्ठ मित्र अनुषा श्रीनिवासन ने साझा किया कि, ‘वह सुधार के संकेत दिखा रही हैं, लेकिन डॉ प्रतित समदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहेगी। हम आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हर एक को धन्यवाद देते हैं।’
फैमिली ने प्राइवेसी की मांग की
कुछ दिन पहले लता मंगेशक की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की मांग की थी। परिवार की ओर से जारी बयान में लिखा था कि लता जी की सेहत में सुधार देखने को मिला है। हालांकि वो अब भी आईसीयू में हैं और डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी सेहत का डेली अपडेट दे पाना मुमकिन नहीं है। ये फैमिली प्राइवेसी का मामला है। आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि अफवाह न फैलाएं और लता जी की सेहत के लिए प्रार्थना करें।
ऐसे कोरोना के चपेट में आईं लताजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ। बताया जा रहा है कि लता जी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले (Asha bhosle) ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
