उज्जैन. 3 जनवरी, सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की रात 8.43 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा।
उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे।
उपाय- सुहागिन महिला को सिंदूर का दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा।
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको संतान की ओर से कोई निराशा हो सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। आज व्यापार में भी आपको किसी से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके उस कार्य को पूरे न करने की कोशिश कर सकते हैं। परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीराम को खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि आपके ऊपर कुछ पुरानी देनदारी है, तो आज आप उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा।
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा, तो से गिले-शिकवे दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
विदेशियों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके घर मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज अचानक से परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपके पिताजी आपसे कोई बात कहे, तो उसे चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। आज का दिन जो लोग किसी नए कारोबार को करने जा रहे हैं, उनके लिए बेहतर रहने वाला है।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए…
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
