रिलेशनशिप डेस्क: नया साल 2022 (New Year 2022) बाहें फैलाए हम सभी का इंतजार कर रहा है। हर कोई चाहता है कि पिछले साल जो गलतियां उनसे हुई उसे भूल कर वह आगे बढ़े और नए साल को और ज्यादा अच्छा बनाएं, इसीलिए लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन (New Year Resolution) बनाते हैं और उस पर अमल करते हैं। अक्सर लोग अपने करियर, फिटनेस और बिजनेस को लेकर गोल सेट करते हैं। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत और रोमांटिक बनाना चाहते हैं, तो इस बार नए साल पर उनसे यह 5 वादे करें…
एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलेंगे
न्यू ईयर पर आप अपने पार्टनर से यह वादा कर सकते हैं कि आप दोनों एक-दूसरे से कभी झूठ नहीं बोलेंगे, क्योंकि झूठ से रिश्ते की नींव कमजोर होती है और कई बार रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता है।
एक-दूसरे का काम में हाथ बटाएं
अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं दिनभर घर के काम में बिजी रहती हैं और हस्बैंड उनका काम में हाथ नहीं बटाते हैं। ऐसे में इस बार न्यू ईयर पर आप अपने पार्टनर से यह वादा जरूर करें कि आप उनके कामों में उनका हाथ बटाएंगे और जब उनको जरूरत होगी, आप उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं, वाइफ भी अपने पति को वादा करें कि, आप उनके काम में उनकी मदद करेंगी।
एक दिन पार्टनर के नाम
भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। कभी काम के चलते, तो कभी घर वालों के कारण। ऐसे में आप हफ्ते का एक दिन अपने पार्टनर के लिए जरूर निकालें। इस दिन आप उन्हें किसी जगह घुमाने लें जाएं, मूवी दिखाएं या उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। ऐसा करने से आपके रिलेशन में मिठास बनी रहेगी।
नहीं भूलेंगे जरूरी डेट्स
पार्टनर्स की जिंदगी में कई सारी इंर्पोटेंट डेट्स होती है। जैसे कि वह किस दिन मिले थे, किस दिन उन्होंने एक-दूसरे को प्रपोज किया था, किस दिन उनकी इंगेजमेंट हुई थी, आदि? ऐसे में आप अपने पार्टनर से ये वादा करें कि इस साल वह अपनी सारी इंपॉर्टेंट डेट्स को याद रखेंगे और उन्हें भूलेंगे नहीं।
स्पेशल होगा बेड टाइम
दिनभर काम में बिजी रहने के कारण अक्सर पार्टनर्स रात में थक हार कर सो जाते हैं और एक दूसरे से बात तक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर से नए साल पर वादा करें कि सोने से पहले आप उनके साथ 10-15 मिनट तक प्यार भरी बातें जरूर करेंगे, ताकि दोनों का अकेलापन दूर हो और दोनों एक-दूसरे से अपने दिनभर की बातें शेयर कर सकें।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

