एटा -थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता ,थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*घटना का विवरण-*
वादी द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 20.02.2025 को वादी की पुत्री पड़ोस के घेर में बेर के पेड़ से बेर लेने गई थी, वहां पर सर्वेश तथा मुरारीलाल दोनों ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके संबंध में थाना जैथरा पर *मुअसं- 40/25 धारा 70(2) बीएनएस व 5g/6 पॉक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त *सर्वेश दीक्षित पुत्र श्री राजाराम दीक्षित निवासी ग्राम टिकाथर थाना जैथरा जिला एटा को आज दिनांक 22.02.2025 को काली नदी के पुल के पास से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार कर* थाना स्तर से आवश्क वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. सर्वेश दीक्षित पुत्र श्री राजाराम दीक्षित निवासी टिकाथर थाना जैथरा जिला एटा उम्र करीब 58 वर्ष।