Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेखस्वास्थ्य

फेफड़े की मुश्किल अस्थमा का बोझ

admin
Last updated: जून 23, 2025 9:02 पूर्वाह्न
By admin 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

फेफड़े की मुश्किल अस्थमा का बोझ

भारत में अस्थमा रोगियों की संख्या प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है। वैश्विक अस्थमा रपट के मुताबिक यहां साढ़े
तीन करोड़ लोग अस्थमा से पीड़ित हैं । जबकि अपनी लापरवाही और ठीक से उपचार न होने के कारण हजारों मरीजों की प्रति वर्ष मौत हो जाती है। दरअसल, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वालों को इस रोग का खतरा तो होता ही है, लेकिन इन दिनों देश में बढ़ रहा वायु प्रदूषण भी एक बड़ा कारक है। इससे लोगों के फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। हालांकि अत्यधिक तापमान सांस संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है। वहीं पर्यावरण में आ रहे बदलाव अस्थमा के लक्षण बढ़ा सकते हैं। कई बार तो यह बहुत जटिल बीमारी बन जाती है। ऐसे में मरीज कई बार तो इलाज से भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते।
इसलिए चिकित्सकों की यही राय होती है कि अस्थमा का उपचार समय रहते करा लेना चाहिए । अगर समुचित इलाज न हो, तो न केवल सर्दी में, बल्कि साल भर मरीज अस्थमा की वजह से परेशान रहता है । जरा- सा बोझ उठाने और सीढ़ियां चढ़ने से उसकी सांस फूलने लगती है।
क्या है बड़ी वजह
कोई भी व्यक्ति एकदम से अस्थमा की चपेट में नहीं आता। मगर सबसे बड़ा कारण यही है कि अगर कोई सिगरेट-बीड़ी पी रहा है या तंबाकू का सेवन कर रहा है, तो वह एक तरह से अपने फेफड़े को जोखिम में डाल रहा है। उसे यह नहीं पता कि किसी दिन वह दमा का मरीज बन जाएगा। दूसरी वजह घर-बाहर किसी भी तरह की धूल- मिट्टी और पशु-पक्षियों के बालों से समस्या की शुरुआत हो सकती है। वहीं पिछले दो- तीन दशकों में शहरों और महानगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ाई है।
लक्षणों पर नजर
अस्थमा रोगी प्रायः शुरुआती लक्षणों पर गौर नहीं करते। नतीजा यह कि एक दिन स्थिति गंभीर हो जाती है। ‘ग्लोबल अस्थमा नेटवर्क’ के मुताबिक शुरुआती लक्षणों वाले 82 फीसद और गंभीर अस्थमा वाले 70 फीसद मरीजों का पता नहीं चलता। यानी ये लापरवाही कर रहे होते हैं। बहुत कम रोगी ही ‘इन्हेलेशन थेरेपी’ का उपयोग करते हैं। वैसे हर व्यक्ति के अस्थमा के लक्षण अलग- अलग होते हैं। सामान्य रूप से एलर्जी से अस्थमा होने का पता चलता है। सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न और सांस छोड़ते समय घरघराहट ये सभी दमा के लक्षण हैं। कुछ मरीजों में सांस लेते समय सीटी की आवाज आती है। अस्थमा के कई प्रकार हैं। इनमें एलर्जी और गैर एलर्जी वाला अस्थमा प्रमुख हैं। ध्यान रखने की बात है कि अस्थमा किसी भी उम्र में और किसी को भी हो सकता है। वहीं गंभीर बात यह है कि अस्थमा रोगियों में निमोनिया होने का खतरा अधिक होता है।
ऐसे में क्या करें
अस्थमा रोगी अपना इलाज तो कराएं ही,
लेकिन कुछ बातों का हमेशा
ध्यान रखें। जहां तक
संभव हो कमरे में कालीन न रखें। बिस्तर साफ-सुथरा रखें। गद्दे
और तकिए पर धूल रक्षक खोल चढ़ाएं। चादरों और कंबलों की समय-समय पर सफाई करते रहें। कमरे में किसी तरह का स्प्रे या कीटनाशकों का छिड़काव मरीज की उपस्थिति में न करें। मरीज के कमरे में किसी तरह का धूम्रपान और धुआं नहीं होना चाहिए। दमा के मरीज को स्वच्छ हवा मिलनी चाहिए। वहीं ठंड से बचाव भी जरूरी है । अस्थमा मरीज का आहार संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए । जरूरत से अधिक बह भोजन न करे। इसके साथ ही इलाज के लिए दी गई दवा समय पर और नियमित लेते रहना चाहिए। एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना ही बेहतर।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article कहानी:गांव की शादी
Next Article जलवायु परिवर्तन से मिट्टी भी हो रही ख़तरनाक।
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology