
हरियाणा के जींद के जुलाना थाना पुलिस ने विवाहिता की शादीशुदा लाइफ खराब करने पर एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता की शिकायत पर गांव ढाणी मंडी, हिसार के मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती की मनोज से दोस्ती थी।
बाद में महिला की कहीं और शादी हुई तो वह फोन करके परेशान करने लगा और अश्लील फोटो भी भेजे। उसके पति को भी मैसेज कर उसका वैवाहिक जीवन नरक बना दिया। जुलाना थाना क्षेत्र की विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विवाहिता ने शिकायत में कहा कि शादी से पहले उसकी गांव ढाणी मंडी, हिसार निवासी मनोज से दोस्ती थी। बाद में उसकी शादी भिवानी में हो गई। शादी को दो दिन बाद ही मनोज उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगा।
मनोज ने उसे अश्लील फोटो भी भेजे। उसने रोकने का प्रयास किया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसके पति को भी मैसेंजर से संदेश भेजा। जिसके चलते उसकी विवाहित जिंदगी खराब हो गई।
महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मनोज के खिलाफ स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने, अश्लील हरकत करने और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
