अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा: तीन शातिर अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता गिरफ्तार
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस, जनपदीय स्वाट तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण, तीन शातिर अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 32700 रुपए, दो अंगूठी, एक मंगल सूत्र पीली धातु, तीन जोड़ी पाजेब, दो छल्ले बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तों पर दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज।
घटना 1-
दिनांक 17.10.2025 को प्रार्थी सुरेश सिंह पुत्र महताब सिंह नि० कंचनपुर आसे नं0 2 उर्फ टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा द्वारा थाना अलीगंज पर सूचना दी गई की दिनांक 15/10/2025 को प्रार्थी अपने दूसरे मकान में था तथा प्रार्थी के पडोसी रुकमपाल सिंह पुत्र काशीराम सिंह जो वर्तमान में जिला मथुरा मे पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं तथा देवकीनन्दन पुत्र धर्मेन्द्र सिंह नि० उपरोक्त अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। उपरोक्त तीनों लोगों ने अपने घरों का ताला लगा रखा था। दिनांक 15/16-10-2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने तीनों लोगों के घरों के रात्रि में ताले तोड दिए तथा घर में रखे सोने व चांदी के रखे जेवरात चोरी कर ले गये प्रार्थी के घर में 2500 रु0 रखे थे उन्हें भी चरा ले गये। प्रकरण में थाना अलीगंज पर मुअसं- 224/25 धारा 305a, 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना 2-
दिनांक 12.11.2025 को प्रार्थी मानसिंह पुत्र कालीचरण निवासी किला थाने के पीछे थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर सूचना दी कि वह अपने भांजे का आकस्मिक निधन होने पर परिजनों के साथ 11/11/25 को रात्रि 8 बजे भांजे के अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिये टूण्डला गया था। दि0- 11-11-25 रात्रि 08 बजे 12-11-25 दिन में एक बजे की बीच में अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थी के मकान के मुख्य दरवाजा तोडकर अन्दर घर मे प्रवेश कर अलमारी तोडकर उसमें प्रार्थी की पत्नी का जेवर व नगदी चोरी कर ली है। प्रकरण में थाना जलेसर पर मुअसं- 499/25 धारा 331 (4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना– 3
दिनांक 25.11.2025 को वादी लोकेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 23.11.2025 को समय प्रातः 09.30 बजे वादी अपनी पत्नी को इलाज के लिए अलीगढ रावत हास्पीटल सासनी गेट अलीगढ में दिखाने गया था। वादी लालपुर अगापे स्कूल के बरावर में डा0 विजय सिंह के मकान में करीब 07 वर्ष से किराये पर रह रहा है। दिनांक 25.11.2025 को वादी जब लालपुर अपने मकान पर आया तो उसके कमरे के ताले टूटे मिले तथा अलमारी का सामान बिखरा पडा हुआ मिला। इसी बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर में चोरी कर ली है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 612/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी तथा अनावरण –
एसएसपी एटा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस, जनपदीय स्वाट तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03/04.11.2025 की रात्रि में समय करीब 02.50 बजे सैनिक पड़ाव में रामलीला मंच के पास से दो शातिर अभियुक्तों 1. गोविंदा 2. लव कुमार पुत्रगण रोहनलाल निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गोविंदा के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अंगूठी पीली धातु, 12700 रुपए तथा दूसरे अभियुक्त लवकुमार के कब्जे से एक अंगूठी तथा 4000 रुपए बरामद हुए हैं।
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों लोग अपने साथी गोविंद गिरी पुत्र उमेश निवासी खिड़की मोहल्ला कस्बा तथा थाना अवागढ़ तथा चीना निवासी जाटवपुरा के साथ मिलकर आसपास के कस्बा तथा गांव में घूम कर बंद पड़े मकान की रेकी करके चोरी करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने उपरोक्त तीनों चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह चोरी के आभूषणों को बेचने के लिए अपनी मां को दे देते हैं जोकि बाजार में जाकर सुनार मानसिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा की दुकान पर बेच देती है।
पुलिस द्वारा प्रकाश में आए अन्य दो अभियुक्त 1. महिला पत्नी रोहनलाल को 03 जोड़ी पाजेब सफेद धातु, दो छल्ले, 16000 रुपए तथा 2. मानसिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर को एक मंगलसूत्र पीली धातु सहित अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुकगण का नाम पता
1. गोविन्दा पुत्र रोहनलाल
2. लव कुमार पुत्र रोहनलाल
3. महिला पत्नी रोहनलाल निवासीगण लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा
4. मानसिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
अभियुक्त गोविन्दा पुत्र रोहनलाल का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 1284/2017 धारा 363, 366, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
2. मु0अ0सं0 980/2018 धारा 147, 148, 332, 353, 427, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
3. मु0अ0सं0 262/2021 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
4. मु0अ0सं0 673/2021 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
5. मु0अ0सं0 268/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एठा
6. मु0अ0सं0 281/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
7. मु0अ0सं0 284/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
8. मु0अ0सं0 287/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
9. मु0अ0सं0 268/25 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर एटा
10. मु0अ0सं0 612/2025 धारा 331(4)/305/317(2)/112(1) बीएनएस कोतवाली नगर एटा
11. मु0अ0सं0 224/25 धारा 305ए,331ए बीएनएस थाना अलीगंज एटा
12. मु0अ0सं0 499/25 धारा 331(4), 305(ए) थाना जलेसर एटा
2. लव कुमार पुत्र रोहनलाल का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 980/2018 धारा-147/148/332/353/427/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर
2. मु0अ0सं0 673/2021 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
3. मु0अ0सं0 268/25 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर एटा
4. मु0अ0सं0 612/2025 धारा 331(4)/305/317(2)/112(1) बीएनएस कोतवाली नगर एटा
5. मु0अ0सं0 624/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर एटा
6. मु0अ0सं0 224/25 धारा 305ए,331ए बीएनएस थाना अलीगंज एटा
7. मु0अ0सं0 499/25 धारा 331(4),305(ए) थाना जलेसर एटा
3. गोविन्द गिरी पुत्र संतोष गिरी का आपराधिक इतिहास (पूर्व से जिला कारागार एटा मे निरुद्ध)
1. मु0अ0सं0 576/2017 धारा 380/411/457 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
2. मु0अ0सं0 578/2017 धारा 3/5 आर्म्स एक्ट थाना अवागढ़ जिला एटा
3. मु0अ0सं0 114/2018 धारा 380/411/457 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
4. मु0अ0सं0 12/2019 धारा 380/411/457 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
5. मु0अ0सं0 165/2019 धारा 380/411/457 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
6. मु0अ0सं0 232/2019 धारा 380/411भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
7. मु0अ0सं0 235/2019 धारा 380/411 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
8. मु0अ0सं0 177/2020 धारा 323/504/506 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
9. मु0अ0सं0 210/2020 धारा 380/457 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
10. मु0अ0सं0 44/2022 धारा 120बी/307/394/411 भादवि थाना अवागढ़ जिला एटा
11. मु0अ0सं0 106/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना अवागढ़ जिला एटा
12. मु0अ0सं0 224/25 धारा 305ए,331ए बीएनएस थाना अलीगंज एटा
महिला अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 612/2025 धारा 331(4)/305/317(2)/112(1) बीएनएस कोतवाली नगर एटा
2. मु0अ0सं0 1284/2017 धारा 363/366/504/506 भादवि कोतवाली नगर एटा
3. मु0अ0सं0 980/2018 धारा147/148/332/353/427/504/506 भादवि कोतवाली नगर एटा
बरामदगी का विवरण –
1. एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4700 रु0 (मु0अ0सं0 224/25 थाना अलीगंज से संबंधित), 8000 रु0 (मु0अ0सं0 499/25 थाना जलेसर से संबंधित) , 01 अंगूठी पीली धातु (अभियुक्त गोविंदा से)
2. 4000 रुपए, 01 अंगूठी पीली धातु (अभियुक्त लवकुमार से)
3. 01 मंगल सूत्र पीली धातु (अभियुक्त मानसिंह से)
4. 03 जोडी पाजेब सफेद धातु, दो छल्ले मर्दाने सफेद धातु,16000 रु0 नगद (अभियुक्ता से)
गिरफ्तार करने वाले का नाम–
1. प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह थाना कोतवाली नगर एटा मय टीम
2. निरी0 श्रवण कुमार स्वाट टीम प्रभारी मय टीम
3. उ0नि0 अंकुश राघव सर्वेलांस प्रभारी मय टीम
