*निरंकारी सेवादारों ने मनाया क्षमा याचना दिवस*
*सेवादल अटेंशन फिर किस बात की टेंशन*
*एटा -4 जनवरी 2026,* सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से निरंकारी सेवादारों ने क्षमा याचना दिवस का आयोजन अविनाशी सहाय विद्यालय में आगरा से पधारे क्षेत्रीय संचालक महेशचंद चौहान जी अध्यक्षता में किया। निरंकारी मिशन की ब्रांच एटा के यूनिट नंबर 526 के सेवादारों ने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रति पूर्ण आस्थावान होते हुए बीते वर्ष 2025 में हुई भूलों के प्रति क्षमा याचना प्रकट करते हुए कामना की नव वर्ष केवल तारीख का परिवर्तन नहीं बीते हुए वर्ष में हुई भूलों में सुधार करने का एक नया अवसर है। एक भक्त हमेशा अपने भगवान से यही प्रार्थना करता है कि मानवता की डगर पर चलते हुए प्यार, नम्रता, सहन- शीलता जैसे दिव्या गुणों को अपनाकर जीवन में सहजता प्राप्त कर सके।
सेवादल अधिकारी प्रेमचन्द्र के नेतृत्व में सभी सेवादारों ने शारीरिक व्यायाम एवं खेल कूद द्वारा शरीर को स्वस्थ्य रखने का गुण सीखे। वही निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई को उजागर करते हुए बताया कि निरंकारी मिशन मानव को ब्रह्मज्ञान द्वारा आपस में मिल बर्तन की भावना जोड़ रहा है और अपने भक्तों को मानव सेवा से प्रेरित करते हुए निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, शिक्षा के क्षेत्र में, सिलाई कढ़ाई केन्द्रो द्वारा एवं प्राकृतिक आपदाओं में जनमानस की मदद करके अनेक मुहिमो को चलाकर आपसी मिल- वर्तन एवं विश्व बंधुत्व का परचम लहरा रहा है। और जन-जन को यही संदेश दे रहा है कि *मानव को हो मानव प्यार एक दूजे का बने सहारा।*
