प्रेमी की बांहो मे बच्चे ने देखा तो माँ ने 3 साल के बेटे को छत से फेंका.. क़ातिल माँ को हुई उम्र कैद की सजा
MP के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल के मासूम जतिन की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी मां ज्योति राठौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह सनसनीखेज वारदात अप्रैल 2023 की है, जिस पर अब जाकर न्याय का फैसला आया है।
अदालत में सामने आई कहानी चौंकाने वाली है। आरोप है कि ज्योति छत पर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे थी। तभी उसका बेटा जतिन वहां पहुंच गया और उसने वह देख लिया, जो एक मां कभी उजागर नहीं होने देना चाहती थी। राज खुलने के डर में मां ने हैवानियत की हद पार कर दी। बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में परिवार और पति इसे एक हादसा मानते रहे। लेकिन वक्त के साथ ज्योति का व्यवहार बदलने लगा—घबराहट, डर और बेचैनी ने उसे तोड़ दिया।
आखिरकार एक दिन उसने खुद ही अपने पति के सामने सच्चाई उगल दी। यह सुनते ही पति टूट गया, लेकिन उसने फैसला कर लिया कि कानून के सामने सच लाया जाएगा।
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने मां को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। यह फैसला एक कड़ा संदेश है कि अपराध चाहे कितना भी छिपाया जाए, सच देर-सबेर सामने आता ही है।
