जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। अमृतपुर में जन चौपाल के दौरानअधिकारियों के द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमे राशन वितरण, उज्ज्वला योजना,मुख्यमंत्री युवा उध्यम योजना, आयुष्मान योजना,फैमिली id,विकसित भारत जी राम जी योजना,स्वयं सहायता समूह सहित कई सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। और लोगों से विस्तृत चर्चा की। जहाँ बैठे बिठाये सब कुछ मिल जायेगा।वो देश कभी तरक्की नही कर सकता। ज्यादा से ज्यादा युवा, महिलाये स्व रोजगार करें। सरकार की मंशा है कि जो समाज के अंतिम पंक्ति मे बैठे जो लोग हैं उनकी सहायता हो। देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको मेहनत करनी होगी। हमारे देश के किसान,जवान, वैज्ञानिक रात दिन हमारे लिये डटे हुए हैं। ये जरुरी नहीं केवल सरकारी नौकरी को ही तरक्की माना जाए।
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अमृतपुर संजय कुमार, एडिओ पंचायत अजीत पाठक, वीडियो सुनील कुमार जायसवाल,ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी सहित बड़ी संख्या मे महिला व पुरुष मौजूद रहे।
